सांभरा माता का बड़ा चमत्कार! क्या इसी ने पचपदरा रिफाइनरी को बड़े हादसे से बचाया?

✍️ मनीष बागड़ी, चीफ एडिटर
बाड़मेर/जयपुर : राजस्थान में पचपदरा रिफाइनरी हादसा ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। एक दिन पहले हुए भीषण अग्निकांड से कई बड़े सवालिया निशान खड़े हो गए हैं, जहां आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करने वाले थे। वहां सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। दिन भर अधिकारियों का जमावड़ा रहा है। आखिर इतनी बड़ी चूक क्यों हुई? इस बीच पचपदरा के इस हादसे को लेकर सांभरा माता के बड़े चमत्कार को लेकर चर्चा हो रही हैं। इतने बड़े हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होना, इसे माता सांभरा देवी के बड़े चमत्कार और कृपा से जोड़कर देखा जा रहा हैं। इसको लेकर आम जन, यहां तक की नेता भी सांभरा देवी के इस चमत्कार को स्वीकार किया है।
यह भी पढ़ें : इलेक्ट्राॅनिक गोदाम में भीषण आग! आग की लपटों से हुआ लाखों का नुकसान
क्या देवी माता के चमत्कार ने बचाया बड़े हादसे से?
बाड़मेर के पचपदरा रिफाइनरी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। जिनके उत्तर आने अभी बाकी हैं। इस बीच लोगों में जमकर चर्चा है कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी किसी प्रकार की जनहानि न होना, यह देवी मां का एक बहुत बड़े चमत्कार से कम नहीं हैं। लोगों का मानना है कि माता रानी की हमेशा क्षेत्र में कृपा रही है। इसको लेकर एक वरिष्ठ पत्रकार विवेक श्रीवास्तव ने भी एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान देवी मां के चमत्कार को स्वीकार किया है। इसी तरह भाजपा नेता मानवेंद्र सिंह जासोल ने भी इस हादसे को लेकर कहा कि देवी मां की कृपा से यह बड़ी त्रासदी होने से बच गई।
यह भी पढ़ें : भरतपुर में पति हैवान! घायल पत्नी को रिक्शा में पीटता लाया शहर तक
कौन है सांभरा माता, जिसका माना जा रहा है चमत्कार
बाड़मेर के पचपदरा क्षेत्र में सांभरा माता एक प्रसिद्ध स्थान है, जहां क्षेत्र के लोगों की मान्यताएं और श्रद्धा जुड़ी हुई है। सांभरा माता को शाकंभरी माता के रूप में भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार पचपदरा झील में जो नमक का उत्पादन होता है। उसे सांभरा माता का आशीर्वाद ही माना जाता है। सांभरा माता का मंदिर पचपदरा झील के किनारे है, जो करीब 600 से 900 वर्ष पुराना बताया जाता है। यहां माता की दो स्वयंभू प्रतिमाएं है। इसके अलावा भगवान भैरव की भी प्रतिमा हैं। सांभरा माता को आशापुरा माता भी कहा जाता है। इसके पीछे मानना है कि माता लोगों की आशाओं को पूरा करती है। इस मंदिर के की स्थापना चौहान राजवंश ने की है।
यह भी पढ़ें : महिला नर्सिंग ऑफिसर की दबगंई! मरीज से कहा सौ आदमियों से पिटवा दूंगी
आखिर हादसे के समय प्लांट की उस जगह कोई था नहीं?
पत्रकार विवेक श्रीवास्तव ने दावा कि वह पीएम मोदी की कई सभाओं को कवर कर चुके हैं। पीएम की जहां भी सभा होती है, वहां एसपीजी एक दिन पहले अपने घेरे में ले लेती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ? यह हादसा भी उस जगह हुआ, जहां पीएम रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। उन्होंने कहा कि यह गंभीर जांच का विषय है कि एक से 2 बजे के बीच लंच टाइम में रिफाइनरी में जो हादसा हुआ, तब उस स्थान पर कोई था या नहीं? इंटरव्यू में रिफाइनरी हादसे को लेकर पत्रकार श्रीवास्तव ने कई बड़े सवाल खड़े किए हैं, जो वाकई चिंता का विषय है।
यह भी पढ़ें : देवली में बेटी हुई का जोरदार जश्न! खुशी में कारों का काफिला निकला
सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ाया जांच का दायरा
पीएम मोदी के दौरे के एक दिन पहले हुए बड़े हादसे ने प्रदेश ही नहीं पूरे देश को अचंभित कर दिया है। पीएम की सुरक्षा को देखते हुए इसे बड़ी चूक माना जा रहा है। इसके चलते नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी यानी एनआईए और अन्य सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट मोड पर है। इसको लेकर मंगलवार को सभी सुरक्षा एजेंसियों की टीम ग्राउंड पर पहुंची, जहां उन्होंने स्टाफ से पूछताछ की। साथ ही डिजिटल डाटा अपने कब्जे में लिया। जहां उनकी जांच की जा रही है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर के इंजीनियरों की ओर से रिफाइनरी को लेकर ऑडिट रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि रिफाइनरी में आग लगने का प्रारंभिक कारण हीट एक्सचेंजर सर्किट के वाल्व से हाइड्रोकार्बन के तेजी से रिसाव के कारण हुआ।
यह भी पढ़ें : राजा मानसिंह पुर्नजन्म का मुद्दा सोशल मीडिया पर हंसी ठिठोली का विषय!
सीएम भजनलाल शर्मा और मुख्य सचिव ने भी समीक्षा की
पचपदरा रिफाइनरी में हुए हादसे के बाद प्रदेश की सरकार में भी हड़कंप मचा हुआ है। इसको लेकर सीएम भजनलाल शर्मा मंगलवार दोपहर हेलीकॉप्टर से रिफाइनरी पहुंचे, जहां उन्होंने उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां क्रूड डिस्टलेशन यूनिट है, जिसमें यह आग लगने की घटना सामने आई। इस दौरान सीएम ने करीब ढाई घंटे तक अधिकारियों से समीक्षा बैठक की और फीडबैक लिया। इसके अलावा मुख्य सचिव श्रीनिवास भी पचपदरा पहुंचे, जहां उन्होंने भी पूरी घटना की जानकारी ली।
नवलगढ़ तहसीलदार को नेता ने जमकर हड़काया! कहा बद्दुआ लगेगी आपको

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



