भरतपुर में पति हैवान! घायल पत्नी को रिक्शा में पीटता लाया शहर तक
भरतपुर (अंकुर गुप्ता) : राजस्थान के भरतपुर में दहेज लोभी पति की रोंगटे खड़े करने वाली हैवानियत सामने आई। आरोपी पति ने दहेज की मांग को लेकर अपनी पत्नी के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। बाद में लहूलुहान अवस्था में पत्नी को ई-रिक्शा में बिठाकर भरतपुर पीटता हुआ लेकर आया। इस दौरान महिला चीख पुकार कर खुद को बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन हैवान बने पति, जिसे अपनी पत्नी पर जरा भी तरस नहीं आया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : महिला नर्सिंग ऑफिसर की दबगंई! मरीज से कहा सौ आदमियों से पिटवा दूंगी
5 लाख और बाइक के लिए हैवानियत की
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना भरतपुर जिले के साबोरा गांव में सामने आई, जहां एक पति द्वारा दहेज की माँग पूरी न होने पर अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा गया है। पीड़ित पत्नी बरखा ने बताया कि उसका पति आकाश पिछले काफी समय से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। वह मायके से 5 लाख रुपये नकद और एक बाइक लाने का दबाव बना रहा था। इस दौरान मांग पूरी न होने पर उसने बरखा के साथ जमकर मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़िता के अनुसार आरोपी पति उसे ई-रिक्शा में डालकर साबोरा गांव से भरतपुर शहर लाया और पूरे रास्ते उसके साथ मारपीट करता रहा।
यह भी पढ़ें : अजमेर भीषण सड़क हादसा! पुष्कर घाटी से खाई में कूदी यात्री बस
पत्नी को छोड़कर आरोपी हो गया फरार
पीड़िता ने बताया कि भरतपुर में जब पीड़ित पत्नी पुलिस से मदद की गुहार लगाई, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित पत्नी ने किसी तरह बिजली घर के पास रहने वाले अपने माता-पिता से संपर्क किया। परिजनों ने उसे तत्काल भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और मामले की जाँच शुरू करदी गई है।
यह भी पढ़ें : नवलगढ़ तहसीलदार को नेता ने जमकर हड़काया! कहा बद्दुआ लगेगी आपको
देवली में बेटी हुई का जोरदार जश्न! खुशी में कारों का काफिला निकला

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






