राजा मानसिंह पुर्नजन्म का मुद्दा सोशल मीडिया पर हंसी ठिठोली का विषय!

राजा मानसिंह पुर्नजन्म का मुद्दा सोशल मीडिया पर हंसी ठिठोली का विषय!
Spread the love

जयपुर : सोशल मीडिया पर इन दिनों राजा मानसिंह के पुनर्जन्म के दावे को लेकर मामला काफी सुर्खियों में हैं। इसको लेकर टोंक जिले के जैकमाबाद गांव के कान्हाराम बैरवा, जो 10 साल का बच्चा है। उसने दावा किया है कि वह पिछले जन्म में राजा मानसिंह था। इसको लेकर मीडिया में भी काफी चर्चा रही, लेकिन अब यह मुद्दा हंसी मजाक का विषय बनने लगा है। सोशल मीडिया पर इस दावे को लेकर तरह-तरह की मीम्स आने लगी हैं, जो लोगों को जमकर गुदगुदा रही है। इस दौरान सोशल मीडिया पर महाराणा प्रताप, शाहजहां, अकबर, रानी पद्मावती समेत कई पुराने किरदार ऐसे हैं, जिनके पुर्नजन्म को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आने लगी है।

यह भी पढ़ें : आमेर राजा मानसिंह का पुर्नजन्म! 4 सौ साल बाद बच्चे कान्हाराम बैरवा का दावा

पुर्नजन्म का मुद्दा बन गया हंसी ठिठोली का विषय!

पिछले कुछ दिनों से टोंक जिले के कान्हाराम बैरवा ने मीडिया और सोशल मीडिया पर दावा किया कि वह पिछले जन्म में आमेर का राजा राजा मानसिंह है। इसको लेकर उसका दावा है कि आमेर का किला भी उसी ने बनाया और शीला देवी के मंदिर की स्थापना भी उसी ने की है। कानाराम के इस दावे के बाद अब लोग इस मुद्दे को हंसी ठिठोली का बना रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की मीम्स आने लगी है। इसमें व्यूज के लिए कॉमेडी की रील बनाने वाले इनफ्ल्यूएंसर कभी खुद को अकबर, महाराणा प्रताप, शाहजहां मुमताज, रानी पद्मावती जैसे किरदारों से जोड़ते हुए पुनर्जन्म को लेकर दावा करते हुए लोगों को गुदगुदा रहे हैं। जिसको देखकर लोग लोटपोट भी हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : नवलगढ़ तहसीलदार को नेता ने जमकर हड़काया! कहा बद्दुआ लगेगी आपको

व्यूज पाने के लिए पुनर्जन्म की आ रही है मीम्स की बाढ़

राजा मानसिंह के पुनर्जन्म के दावे के बाद अब न केवल सोशल मीडिया पर चर्चा है, बल्कि अब तो कुछ लोग इस दावे को मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राजा मानसिंह के पुनर्जन के इस दावे को मीम्स बना रहे है। इसको लेकर रील्स भी सामने आई है। जिसमें एक युवक कहता है कि पिछले जन्म में अकबर था और उसे जन्म से ही इस बात का पता था। जब उससे पूछा कि फिर आपने यह बात क्यों नहीं बताई, तो उसने कहा मैंने सोचा शायद महाराणा प्रताप का भी जन्म हुआ होगा। उन्हीं के डर से मैंने यह बात छुपाई रखी। इस रील पर यूजर्स के चटकारे लेते हुए कॉमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही लोग हंसने की इमोजी भी शेयर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी का दमदार एक्शन प्लान! इस गर्मी में नहीं होगा पेयजल संकट

क्या वाकई में हुआ राजा मानसिंह का पुनर्जन्म?

बीते दिनों टोंक जिले के जैकमाबाद गांव के रहने वाले 10 वर्षीय कान्हा राम बैरवा के दावे के बाद सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ी हुई है। क्या उसका दावा वाकई में सही है, क्या सच में राजा मानसिंह का जन्म हुआ है? इसको लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय हैैं। कुछ लोग इस दावें को सहीं मान रहे है, तो कुछ इसे कपोल कल्पना बता रहे है। वहीं जैकमाबाद के ग्रामीणोें का दावा है कि कान्हाराम जो भी बातें कह रहा है, वह सच है। यहां तक की उसकी माता का भी दावा है कि वह जो कोई भविष्यवाणी कर रहा है, वह सही साबित हो रही है। बता दें कि पुनर्जन्म को लेकर ऐसे कई किस्से सामने आए हैं, जिन्होंने लोगों को हैरान किया है, लेकिन यहां राजा मानसिंह के पुनर्जन्म का यह मामला कितना सही है, यह तो आने वाला समय ही साबित करेगा।

नवलगढ़ तहसीलदार को नेता ने जमकर हड़काया! कहा बद्दुआ लगेगी आपको

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!