श्रीगंगानगर में महिला सीआई कलावती चौधरी की दबंगई सुर्खियों में, सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर
श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक महिला सीआई की दबंगई का मामला सोशल मीडिया की काफी सुर्खियों में है। गत 22 अक्टूबर का यह मामला, जिसने यातायात नियमों की अवेहलना के चलते तूल पकड़ लिया। महिला सीआई ने बिना हेलमेट और चलती स्कूटी पर मोबाइल पर बात करने वाले पटवारी को पुलिस थाने की हवा खिला दी। इस दौरान पटवारी की पत्नी हाथ जोड़कर थाना अधिकारी के सामने गिडगिडाती नजर आई, लेकिन पुलिस ने पटवारी को हिरासत में लेकर पुलिस थाने भिजवा दिया। अब यह मामला वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद काफी चर्चा में है। इस मामले को लेकर महिला थाना अधिकारी अब सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग न केवल महिला सीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर डीजीपी से भी सवाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘इन लोगों को मुंह काला कर गांव से निकालो’, मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बयान से पंचायत राज चुनाव में हलचल मची
महिला सीआई की कार्य प्रणाली पर उठाएं सवाल
श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में 22 अक्टूबर का यह मामला है, जहां सिटी थाना की महिला सीआई कलावती चौधरी गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने पीलीबंगा तहसील के पटवारी देवीलाल मेघवाल को यातायात नियमों की अवेहलना के आरोप में उठाकर पुलिस हिरासत में ले लिया। इस दौरान पटवारी की पत्नी हाथ जोड़कर अपने पति को छोड़ने के लिए गिडगिडाती रही, लेकिन सीआई चौधरी ने एक नहीं सुनी। यह वीडियो में भी दिखाई दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद न केवल लोग पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं, बल्कि सूरतगढ़ के विधायक ने भी इस पर आपत्ति जताई है।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा ने SDM को अंगुली दिखाई, आप किसानों का खून चूस रही हो, खाद किल्लत पर खरी खोटी सुनाई।

सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर थाना अधिकारी
यह वीडियो सामने आने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों की सहानुभूति पटवारी के साथ दिखाई दे रही है। लोग कर रहे हैं कि भले ही पटवारी ने यातायात नियम की पालना नहीं की, लेकिन जिस तरीके से पुलिस पटवारी के साथ रवैया अपना रही है। वह किसी बड़े अपराधी से कम नहीं है। ऐसा लगता है, मानो उसने किसी बैंक का लॉकअप तोड़ दिया हो। इसको लेकर महिला सीआई की इस कार्य प्रणाली को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। राजस्थान डीजीपी से पुलिस के इस रवैया को लेकर सवाल उठाते भी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इधर, पटवार संघ में जमकर आक्रोश है। उन्होंने कलेक्टर एसपी से मिलकर महिला सीआई सहित पुलिस कर्मियों के खिलाफ उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश में पुलिस और कर्मचारियों के बीच टकराव की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : छबड़ा में नरेश मीणा हाथ में लट्ठ लेकर फिर निकले सड़कों पर, किसानों को DAP खाद नही मिली तो सामने आया रूप
दोनों पक्षों के एक दूसरे पर आरोप
पीड़ित पटवारी देवी लाल मेघवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर सीआई कलावती चौधरी पर गंभीर आरोप लगाएं। पटवारी ने बताया कि महिला थाना अधिकारी ने उनकी पत्नी के सामने बदसलूकी की, मारपीट, गाली गलौज की। साथ उससे पैसे की भी मांग की। इस दौरान पुलिस उसे उठाकर ले गई और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की। यहीं नहीं उसकी पत्नी को बीच रास्ते मेें अकेली छोड़कर पुलिस स्कूटी भी थाने ले गई। इधर, महिला थाना अधिकारी कलावती चौधरी का आरोप है कि पटवारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। पुलिस कर्मियों की नेम प्लेट पर हाथ डाला। पटवारी बिना हेलमेट चलती स्कूटी पर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने बहस की। इस पर पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।
✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






