बालोतरा में बारिश का कहर! एक मंजिल तक डूब गया शहर, हैरान कर देगी तस्वीर

बालोतरा में बारिश का कहर! एक मंजिल तक डूब गया शहर, हैरान कर देगी तस्वीर
Spread the love

बालोतरा : राजस्थान में अब मानसून जोर पकड़ने लगा है। पश्चिमी राजस्थान में मानसून सक्रिय होने के साथ बालोतरा जिले में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। इस दौरान बुधवार और गुरुवार को हुई लगातार बारिश के बाद जिले के निचले इलाकों में बारिश का पानी भारी मात्रा में जमा हो गया है। मुख्य बाजार और रिहायसी क्षेत्र मेें तो पहली मंजिल तक पानी भर गया हैं। इसके चलते लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इसको लेकर, जो वीडियो सामने आया हैं। वह आपको हैरान कर देगा।

यह भी पढ़ें : ट्रेलर में ‘सीक्रेट बॉक्स’ के पीछे बड़ा खेल! तस्करी का यह तरीका देखकर चकरा गई पुलिस

बालोतरा में एक मंजिल तक डूब गया बाजार

राजस्थान में अब मानसून सक्रिय होता नजर आ रहा है। खासकर पश्चिमी राजस्थान में यह मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार और गुरुवार को लगातार बारिश ने यहां कई स्थानों पर बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। इस बीच बालोतरा से जो तस्वीर सामने आई है। वह काफी हैरान करने वाली है। बारिश का पानी निचले इलाकों, बाजारों और कई रिहायसी क्षेत्र में भर गया है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। मुख्य बाजार में एक मंजिल तक पानी भर गया है। जिससे दुकानों में पानी भर जाने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई जगह आवागमन रुक गया है।

यह भी पढ़ें : ईमेल से बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला अरेस्ट! जानिए अजमेर पुलिस का बड़ा खुलासा

बालोतरा में घरों में कैद हुए लोग

बालोतरा में सीवरेज और ड्रेन सिस्टम सही काम नहीं करने के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पाया। इसके कारण शहर की गालियां और सड़के पानी से लबालब दिखाई दे रही है। काफी मात्रा में जमा पानी के कारण वाहन चालकों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा होने के कारण शहर के लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश उबलने लगा है।

यह भी पढ़ें : महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला! दिनदहाड़े खूनी संघर्ष, Video वायरल

पश्चिमी राजस्थान में मानसून रहेगा सक्रिय

इधर, पश्चिमी राजस्थान में मानसून सक्रिय होने के साथ अब लोगों के लिए आफत बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो मानसून का जोर 22 जुलाई से 27 जुलाई तक पश्चिमी राजस्थान में सक्रिय रूप से रहेगा। इसको लेकर पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग का अनुमान है कि भारी बारिश हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों को आवश्यक दिशा निर्देश और सतर्कता बढ़ाने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ‘चांदीपुरा’ वायरस का कहर डरने लगा! दो बच्चियों की हुई मौत

राजस्थान में आज भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में शुक्रवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। जिसमें दो जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इनमें डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में रेड अलर्ट जारी किया गया हैं। इसके अलावा उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बारां, बूंदी, प्रतापगढ़ और सलूंबर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : प्रिंसिपल ने महिला टीचर से कहा, सम्बंध बनाना चाहता हूं, फिर परिजनों ने मुंह काला कर लात घुसों से पीटा

ईमेल से बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला अरेस्ट! जानिए अजमेर पुलिस का बड़ा खुलासा

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,