बोलेरो कार 5 फिट गहरे गड्ढे में कूदी, यात्रियों में मची चीख पुकार

बोलेरो कार 5 फिट गहरे गड्ढे में कूदी, यात्रियों में मची चीख पुकार
Spread the love

बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर में एक बोलेरो कार अचानक नियंत्रित होकर आश्चर्यचकित तरीके से 5 फीट गहरे गड्ढे में समा गई। दरअसल, बयाना के गंभीर नदी पर निर्माणाधीन पुलिया के समीप यह गड्ढा है, जो अचानक चालक को नहीं दिखा और यात्रियों से भरी हुई बोलेरो कार इस गहरे गड्ढे में गिर गई। इस गाड़ी में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें : इलेक्ट्राॅनिक गोदाम में भीषण आग! आग की लपटों से हुआ लाखों का नुकसान

गहरे गड्ढे में कूद गई बोलेरो कार

हैरान कर देने वाला यह हादसा भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में स्थित थाना डांग मार्ग पर हुआ। जहां एक अनियंत्रित बोलेरो कार गंभीर नदी पर बन रही निर्माणाधीन पुलिया के 5 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के दौरान चीख-पुकार मच गई लेकिन गनीमत रही कि गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें : भरतपुर में पति हैवान! घायल पत्नी को रिक्शा में पीटता लाया शहर तक

अंधेरे के कारण चालक को नहीं दिखा गहरा गड्ढा

बोलेरो कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि थाना डांग मार्ग पर अंधेरा और पुलिया का निर्माण कार्य चलने के कारण गाड़ी चालक नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते गाड़ी गहरे गड्ढे में उतर गई। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया के निर्माणाधीन स्थल पर सुरक्षा मानकों और चेतावनी बोर्ड नहीं लगे हुए हैं। इसके चलते यह हादसा घटित हुआ।

यह भी पढ़ें : महिला नर्सिंग ऑफिसर की दबगंई! मरीज से कहा सौ आदमियों से पिटवा दूंगी

सांभरा माता का बड़ा चमत्कार! क्या इसी ने पचपदरा रिफाइनरी को बड़े हादसे से बचाया?

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author