इलेक्ट्राॅनिक गोदाम में भीषण आग! आग की लपटों से हुआ लाखों का नुकसान

इलेक्ट्राॅनिक गोदाम में भीषण आग! आग की लपटों से हुआ लाखों का नुकसान
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में मंगलवार को एक भीषण अग्निकांड देखने को मिला, जहां एक इलेक्ट्रॉनिक सामनों के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटे उठती देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते गोदाम को आग की लपटों ने आगोश में ले लिया। इस भीषण हादसे में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। इधर, सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, जहां आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन तब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था।

यह भी पढ़ें : भरतपुर में पति हैवान! घायल पत्नी को रिक्शा में पीटता लाया शहर तक

गोदाम में भीषण आग से लाखों रुपए का नुकसान

सनसनी फैल देने वाला यह हादसा टोंक शहर के दरबार स्कूल के समीप देखने को मिला, जहां मंगलवार को अचानक जैन इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की भीषण लपटे दूर-दूर तक दिखाई देने लगी। आसपास के लोग भयभीत हो गए। सूचना पर दमकल की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस ने भी पहुंचकर मोर्चा संभाला। इस दौरान दमकल की गाड़ी ने कड़ी मस्क्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों का रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें : महिला नर्सिंग ऑफिसर की दबगंई! मरीज से कहा सौ आदमियों से पिटवा दूंगी

भीषण आग को देखकर लोग भयभीत हो गए

इलेक्ट्रॉनिक सामानों के गोदाम भीषण अग्निकांड से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दूर-दूर तक आग की लपटे दिखाई देने लगी। इस दौरान आसपास के लोग भाग छूटे। आशंका जताई रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में यह आग लगी। इधर, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। इधर, गोदाम मालिक भी आग से हुए नुकसान का आकलन करने में जुट गया है। शहर में हए इस हादसे को लेकर हर तरफ चर्चा का माहौल है।

यह भी पढ़ें : अजमेर भीषण सड़क हादसा! पुष्कर घाटी से खाई में कूदी यात्री बस

भरतपुर में पति हैवान! घायल पत्नी को रिक्शा में पीटता लाया शहर तक

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author