देवली में बेटी हुई का जोरदार जश्न! खुशी में कारों का काफिला निकला

टोंक : बेटियों के जन्म को लेकर अब समाज में पुरानी धारणाएं बदल चुकी है, बेटी होने पर घरों में जश्न मनाया जाता है। कुछ ऐसा ही जश्न टोंक जिले में सुर्खियों में है, जहां एक व्यापारी के घर पहली संतान के तौर पर बेटी ने जन्म लिया, लेकिन इस खुशी को व्यापारी ने जिस तरह से सेलिब्रेट किया है, वह वाकई में काबिले तारीफ है। उन्होंने अपने बेटी होने के जश्न पर देवली शहर में कारों के जरिए रैली निकाली और कार पर एक स्लोगन लगा बैनर था, जो लोगों को आकर्षित कर रहा था। इस बैनर पर लिखा हुआ था ‘बेटी हुई है’ जब यह काफिला शहर से गुजरा तो हर कोई हैरान हो गया। इसको लेकर लोग व्यापारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : नवलगढ़ तहसीलदार को नेता ने जमकर हड़काया! कहा बद्दुआ लगेगी आपको
लाड़ो होने की खुशी में रैली निकाली
हैरान कर देने वाला यह मामला टोंक जिले के देवली का है, जहां पार्श्वनाथ प्लाईवुड एंड हार्डवेयर के प्रोपराइटर रजत बंसल के घर बीते 15 अप्रैल को लक्ष्मी स्वरूपा नन्ही परी का जन्म हुआ। इस खुशी के मौके को यादगार बनाने के लिए रजत ने अस्पताल से घर तक एक शानदार कार रैली निकाली। रजत ने अपनी पत्नी शेफाली और नवजात बेटी को निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने पर, अपनी कार को गुलाबी और सफेद गुब्बारों से फूलों की तरह सजाया।
यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी का दमदार एक्शन प्लान! इस गर्मी में नहीं होगा पेयजल संकट
Hurry ! बेटी हुई है, श्लोगन का बैनर लगाया
इस दौरान रजत ने कार के पिछले शीशे पर गर्व से लिखा कि, ‘बेटी हुई है’। इस संदेश के साथ रजत ने तीन अन्य गाड़ियों के काफिले के साथ बेटी का शहर में स्वागत किया। यह अनोखी रैली शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी, जिसमें गुरुद्वारा रोड, गौरव पथ और मुख्य बाजार शामिल थे। रैली के दौरान शहरवासियों ने इस अनूठी पहल और बेटी के आगमन की खुशी की चर्चा की। नन्ही परी के घर पहुंचने पर भी स्वागत समारोह में कोई कमी नहीं रखी गई थी।
यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस की वर्दी में युवकों का किडनैप! फिर आए बदमाश गिरफ्त में
धूमधाम से किया लाड़ो का स्वागत
बंसल परिवार ने घर के प्रवेश द्वार को सुंदर रंगोली और गुब्बारों से सजाया था। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच बच्ची का स्वागत किया गया। घर के अंदर बेटी के फोटो का एक बड़ा फ्लेक्स लगाया गया था और परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर रजत बंसल ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अनूठे जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ‘बेटी हुई है’ लिखी हुई फ्लेक्स लगी गाड़ी शहर की सड़कों पर घूमती हुई नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का आना बहुत बड़ी शादी! यह क्या बोल गए मंत्री केके बिश्नोई
राजा मानसिंह पुर्नजन्म का मुद्दा सोशल मीडिया पर हंसी ठिठोली का विषय!

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



