पीएम मोदी का आना बहुत बड़ी शादी! यह क्या बोल गए मंत्री केके बिश्नोई

पीएम मोदी का आना बहुत बड़ी शादी! यह क्या बोल गए मंत्री केके बिश्नोई
Spread the love

बाड़मेर/जयपुर : राजस्थान के पचपदरा में पीएम नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को आएंगे, जहां वे रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर प्रदेश में हलचल मची हुई है। इस बीच भजनलाल सरकार के मंत्री केके बिश्नोई का एक बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आया है। इसमें उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का राजस्थान आना किसी सावे से कम नहीं हैं, यह एक बहुत बड़ी शादी जैसी है। लोग इसे शादी ब्याह जैसे ही मान रहे हैं। यह एक शादी जैसा बड़ा सावा है। मंत्री केके बिश्नोई के बयान यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, यूजर्स इसको लेकर तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में 8 बकरियों को जहर देकर मारा! किसने की यह करतूत?

पीएम मोदी का आना बहुत बड़ा सावा है, यह बहुत बड़ी शादी है

दरअसल, बाड़मेर के पचपदरा में पीएम मोदी रिफाइनरी के उद्घाटन के लिए आ रहे हैं। इसको लेकर सभी तैयारियां जोरों पर है। इस बीच मीडिया ने मंत्री केके विश्नोई से इस दौरे को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने हैरान कर देने वाला यह बयान दिया। इसमें उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का आना किसी सावे से कम नहीं हैं। लोग इसे बड़े सावे की तरह देख रहे हैं। यह एक बहुत बड़ी शादी है। उन्होंने आगे कहा कि लोग इसी अंदाज से प्रधानमंत्री का दौरा देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग सोच रहे हैं कि पहले प्रधानमंत्री जी को सुनेंगे, उसके बाद घर जाकर जहां भी उन्हें शादी समारोह में जाना हैं, वहां जाएंगे। मंत्री केके बिश्नोई के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की चटकारे लेते हुए प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : तेंदुए ने पलक झपकते ही किया गाय का शिकार! ग्रामीणों में मची भगदड़

21 अप्रैल को पीएम करेंगे रिफाइनरी का उद्घाटन

बता दें कि राजस्थान की बहु प्रतिरक्षी पचपदरा रिफाइनरी का पीएम नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को उद्घाटन करेंगे। इसको लेकर सरकार की तरफ से युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। करीब 80 हजार करोड रुपए की लागत से बनी पचपदरा की एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी प्रदेश के लिए विकास का बड़ा गेम चेंजर साबित होगी। इस रिफाइनरी से 50,000 युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। साथ ही राजस्थान की आर्थिक व्यवस्था भी काफी मजबूत होगी। इस रिफाइनरी के शुरू होने से पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर जैसे जिलों में भारी निवेश होने की संभावना बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें : पेंटर का भुगतान नहीं हुआ, तो गुस्से में पंचायत कार्यालय पर पोत दी कालिख

विधायक रविंद्र भाटी को भजनलाल सरकार का तगड़ा झटका! भाटी की सुरक्षा हटाई

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author