बालोतरा रिफाइनरी में आग, फिर CM भजनलाल की मां सांभरा के हाजरी! जानिए चमत्कार का रहस्य
बालोतरा/जयपुर : राजस्थान के बालोतरा में पीएम मोदी 4 जुलाई को रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इस बीच बालोतरा की सांभरा माता का एक अद्भुत चमत्कार का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर अब सरकार और रिफाइनरी के अधिकारी भी मानने लगे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी रिफाइनरी के निरीक्षण से पहले माता के दरबार पर माथा टेकना इस चमत्कार से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि सरकार और अधिकारियों ने माता को नजरअंदाज किया। जिसके चलते पिछली बार रिफाइनरी में भीषण आग माता के प्रकोप के कारण हुई थी। इसको लेकर मंदिर से जुड़े लोगों का हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया। इस रिपोर्ट में जानिए मां सांभरा को लेकर श्रद्धालुओं का क्या दावा है।
यह भी पढ़ें : जोधपुर में PM मोदी के दौरे से पहले यह कैसी चूक! दो महिलाएं बची बाल बाल
माता को नजर अंदाज करने से आ रही है बाधाएं
बालोतरा की मां सांभरा देवी के चमत्कार को लेकर बाड़मेर के जर्नलिस्ट अशोक शेरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंदिर से जुड़े पुजारी और पदाधिकारी का इंटरव्यू शेयर किया है। इसमें मंदिर से जुड़े मदनलाल ने दावा किया है, कि मां सांभरा की प्रतिमा करीब 700 साल पहले स्वयंभू उत्पन्न हुई है। जिसमें माता की छवि पूरी तरह स्पष्ट थी। उनका दावा है कि रिफाइनरी को लेकर सरकार, प्रशासन और रिफाइनरी के अधिकारियों की ओर से माता को नजर अंदाज किया गया है। रिफाइनरी के निर्माण से पहले माता के दरबार में कोई अनुमति नहीं ली गई। जब तक माता से किसी ने काम के लिए अनुमति नहीं ली जाती, तब तक वह काम नहीं बनता है। इसके कारण हर बार रिफाइनरी में बाधाए आ रही है।
यह भी पढ़ें : युवक पर ग्रामीणों की बर्बरता! जूते चप्पलों की माला पहनाकर पीटा, मूंछ और बाल भी काट दिए
नवरात्र में नौ दिनों तक चीते की अद्भुत कहानी
मदनलाल ने दावा किया कि रिफाइनरी को लेकर कभी अनुमति नहीं ली गई। जिसके कारण हर बार यहां परेशानियां आ रही है। उन्होंने दावा किया कि एक बार नवरात्र में एक चीता, जो 9 दिनों तक रिफाइनरी परिसर में घूमता रहा। जिसको सबने देखा हैं। इसको पकड़ने के लिए वन विभाग के बड़े-बड़े अधिकारी कर्मचारी पिंजरा आदि लगाकर जुटे रहे। लेकिन वह चिता उनके हाथ में नहीं आया और लोगों को दर्शन देता रहा। यह माता का बड़ा चमत्कार है। उन्होंने दावा किया कि जब पिछली बार पीएम मोदी उद्घाटन के लिए आने वाले थे, लेकिन रिफाइनरी में भीषण आग लग गई, यह घटना भी माता के प्रकोप के कारण ही हुई है। हालांकि माता की कृपा से कोई जन हानि नहीं हुई।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी मंसूबे फिर फेल! पुलिस ने युवक को दबोचा, खतरनाक आतंकी प्लान खोला
क्या मुख्यमंत्री इसलिए पहुंचे माता के दरबार में
मदनलाल ने दावा किया कि आज तक सरकार, प्रशासन और रिफाइनरी के अधिकारियों ने कभी माता के दरबार में हाजिरी नहीं लगाई। जब तक माता यह अनुमति नहीं देती है, तब तक वह काम नहीं बनता है। इस बार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को रिफाइनरी का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री भजनलाल निरीक्षण से पहले मां सांभरा के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता के दरबार में माथा टेक कर प्रदेश की खुशहाली और रिफाइनरी के कार्यक्रम के सफल आयोजन की कामना की। इधर, मंदिर से जुड़े हुए लोग इस घटना को सरकार की ओर से माता को मनाने से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि माताजी के इस चमत्कार को अब रिफाइनरी के अधिकारी भी मान गए हैं और वह भी माता के दरबार में आने लगे हैं। इसके अलावा रिफाइनरी से बनने वाले प्रोडक्ट भी माता के दरबार में चढ़ाया है।
यह भी पढ़ें : CM का होमवर्क पूरा! राजनीतिक नियुक्तियां की घोषणा कभी भी, किसका खुलेगा भाग्य
जब खारा पानी बन गया था मीठा
मंदिर से जुड़े हुए मदनलाल ने एक हैरान करने वाला यह भी दावा किया कि बालोतरा नमक के लिए प्रसिद्ध है। कई सालों पहले सरकार की तरफ से नमक बनाने की खान खुदवाई गई, लेकिन यहां जो मैनेजर थे। उन्होंने माता के दरबार में इसके लिए अनुमति नहीं ली। जब नमक बनाने की शुरुआत हुई, तो वहां का खारा पानी मीठा हो गया। इसके बाद दूसरी जगह का खाना पानी भी लाया गया, लेकिन वह भी मीठा हो गया। बाद में मैनेजर मंदिर के दरबार में आया और उसने कामना की कि यदि अब माता के चमत्कार से यहां खारा पानी से नमक बन जाएगा, तो यह खान माता के नाम कर दी जाएगी। इसके बाद वहां नमक बनना शुरू हुआ और उससे होने वाली आमदनी मंदिर में चढ़ाई जाती है। सोशल मीडिया पर इस चर्चा के बाद अब श्रद्धालु मां सांभरा के प्रति और श्रद्धा बढ़ गई है।
जोधपुर में PM मोदी के दौरे से पहले यह कैसी चूक! दो महिलाएं बची बाल बाल

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



