महिला नर्सिंग ऑफिसर की दबगंई! मरीज से कहा सौ आदमियों से पिटवा दूंगी

महिला नर्सिंग ऑफिसर की दबगंई! मरीज से कहा सौ आदमियों से पिटवा दूंगी
Spread the love

अलवर : राजस्थान के अलवर में सरकारी अस्पताल में एक महिला नर्सिंग ऑफिसर की दबंगई का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला नर्सिंग ऑफिसर एक मरीज को धमकाते हुए नजर आ रही है। इसमें वह कह रही है कि मुझे ऐरा गेरा समझा है क्या? सौ आदमियों को बुलवाकर पिटवा दूंगी। महिला नर्सिंग ऑफिसर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इसको लेकर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं महिला नर्सिंग ऑफिसर का कहना है कि मरीज ने उसके साथ गलत व्यवहार किया।

यह भी पढ़ें : अजमेर भीषण सड़क हादसा! पुष्कर घाटी से खाई में कूदी यात्री बस

मरीज को धमकाया, सौ आदमियों से पिटवा दूंगी

हैरान कर देने वाला यह वीडियो अलवर के काला कुआं सेटेलाइट हॉस्पिटल का है, जो शनिवार का बताया जा रहा है। यह वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, एक मरीज केदार गुर्जर हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचा, जहां महिला नर्सिंग ऑफिसर रचना सोनी का यह दबंग अंदाज दिखा। इस दौरान मरीज और महिला नर्सिंग ऑफिसर के बीच बहस हो गई। इस पर रचना सोनी ने धमकाते हुए कहा कि मुझे क्या एरा गेरा समझा है क्या? सौ आदमियों को बुलवाकर पिटवा दूंगी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोग आलोचना कर रहे है।

यह भी पढ़ें : देवली में बेटी हुई का जोरदार जश्न! खुशी में कारों का काफिला निकला

दोनों में बहस के बाद हुआ झगड़ा

दरअसल, मरीज केदार गुर्जर को दो-तीन दिनों से बुखार था। इसको लेकर वह अस्पताल में भर्ती होने गया, जहां नर्सिंग ऑफिसर रचना सोनी के साथ मरीज का विवाद हो गया। दोनों में बेड को लेकर बहस हो गई। मरीज केदार गुर्जर का आरोप है कि भर्ती होने के बाद वह चाय पीने के लिए चला गया, जब वापस आया तो महिला नर्सिंग ऑफिसर रचना सोनी ने कह दिया कि आपकी जगह दूसरा मरीज आ गया है, बेड नहीं है। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद मरीज ने भी पीएमओ प्रमिला मीणा को शिकायत की। इस पर उन्होंने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : राजा मानसिंह पुर्नजन्म का मुद्दा सोशल मीडिया पर हंसी ठिठोली का विषय!

नवलगढ़ तहसीलदार को नेता ने जमकर हड़काया! कहा बद्दुआ लगेगी आपको

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author