PM मोदी के कार्यक्रम में बीजेपी महामंत्री को गेट पर रोका! पास दिखाया लेकिन पुलिस नही मानी
जयपुर/बालोतरा : राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी का दौरा अब सियासत में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। बालोतरा में रिफाइनरी के उद्घाटन में कई ऐसे घटनाक्रम आए हैं, जिन्होंने सियासत को हैरान किया है। इस बीच राजस्थान बीजेपी के प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी को पीएम के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बहस करनी पड़ी। बगड़ी जब आयोजन स्थल पर जाने लगे, तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें गेट पर रोक लिया। काफी मशक्कत के बाद महामंत्री को कार्यक्रम में एंट्री मिली। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसको लेकर अब कांग्रेस बीजेपी को घेर रही है। वहीं अब सियासत में कई बड़े सवाल भी खड़े हो गए हैं।
खबर का वीडियो देखने के लिए इस ट्विटर लिंक पर क्लिक करें👇
https://x.com/i/status/2073614682234233256
यह भी पढ़ें : पीएम ने पीपल को खेजड़ी बताया! सोशल मीडिया पर फनी रील पर लोगों के चटकारे
बीजेपी महामंत्री को पुलिस ने रोक लिया गेट पर
दरअसल, बालोतरा में आयोजित रिफाइनरी के समारोह में बीजेपी के महामंत्री श्रवण बगड़ी और अन्य नेता पहुंचे, लेकिन जिस गेट से मंच के करीब बीजेपी के नेताओं को एंट्री दी जा रही थी। उस गेट पर ताला लगा दिया गया। बीजेपी महामंत्री और उनके साथ नेताओं को गेट पर ही पुलिस ने रोक लिया। इस बीच जब बीजेपी महामंत्री बगड़ी ने अपने गले में लटका हुआ पास दिखाया, तो भी पुलिस अधिकारी नहीं माने। इसके बाद उन्होंने मंत्री के के विश्नोई को फोन लगाया।
यह भी पढ़ें : PM मोदी ने युवक का अचानक पकड़ लिया हाथ! CM भजनलाल भी चौक गए
पुलिस ने महामंत्री को कहा आप लेट आए
बीजेपी महामंत्री बगड़ी ने मंत्री केके विश्नोई से फोन पर बात कर सारा घटनाक्रम बताया। इसके बाद उन्होंने SP से कहा कि आपको बिश्नोई जी फोन कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस नहीं मानी, तो उन्होंने कहा कि यह पास किस बात का है। यह मंच के नीचे रिसीव करने के लिए दिया गया है। इस पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि एंट्री का समय 9:30 बजे था, लेकिन आप 12:30 बजे आ रहे हैं। बाद में अधिकारी ने महामंत्री को कहा कि आपको तो हम अलाउ कर देते हैं, लेकिन दूसरों को नहीं कर पाएंगे। इसके बाद महामंत्री को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश दिया गया।
यह भी पढ़ें : डकैत जगन गुर्जर की मौत पर समाज की हुंकार! 12 जुलाई के बाद आंदोलन
यह सियासी घटनाक्रम सोशल मीडिया पर सुर्खियों में
पीएम मोदी के कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी को जाने से रोकने के घटनाक्रम से हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर अब तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोग कह रहे हैं कि पीएम के कार्यक्रम में बीजेपी के महामंत्री को एंट्री के लिए संघर्ष करना पड़े। यह दुर्भाग्य जनक है। इससे साबित होता है कि अफसर शाही कितनी हावी है। इधर, इस वीडियो के बाद कांग्रेस के नेता भी बीजेपी को घेर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सीएम को देखकर युवक ने जोर से बोला ‘भजन काका’, फिर भजनलाल ने यूं दिया रिएक्शन
PM मोदी के किस्से में वसुंधरा के साथ जुगलबंदी! क्या कोई हैं बड़ा संकेत

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






