PM मोदी ने युवक का अचानक पकड़ लिया हाथ! CM भजनलाल भी चौक गए
बालोतरा : पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान में सौगातों की बरसात कर दी। इस दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश को 1.06 लाख करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगाते दी। इसमें बहु प्रतिक्षित बालोतरा की रिफाइनरी भी शामिल है। इस बीच युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र भी बांटे गए। पीएम मोदी ने राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर नियुक्त हुए एक अभ्यर्थी का मंच पर अचानक हाथ पकड़ लिया। यह देखकर सब हैरान रह गए। पीएम मोदी ने उस अभ्यर्थी से कुछ देर तक उसका हाथ पकड़ कर बातचीत की। दोनों की बातचीत सुनकर सीएम भजनलाल शर्मा भी हंस पड़े। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि पीएम मोदी और अभ्यर्थी के बीच क्या बातचीत हुई होगी?
यह भी पढ़ें : डकैत जगन गुर्जर की मौत पर समाज की हुंकार! 12 जुलाई के बाद आंदोलन
पीएम मोदी ने अभ्यर्थी का मंच पर पकड़ लिया हाथ
बालोतरा रिफाइनरी का लोकार्पण करने के बाद युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र दिए जा रहे थे। इस दौरान बारी बारी से अभ्यर्थियों को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों नियुक्ति पत्र दिए गए। इस बीच उदयपुर के अभ्यर्थी पिंटा राम गरासिया, जिसका चयन राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पद पर तैनात हुआ। उसे भी नियुक्ति पत्र के लिए मंच पर बुलाया गया। पीएम मोदी से नियुक्ति पत्र लेकर अभ्यर्थी पिंटा राम जाने लगा, तो पीएम मोदी ने उसका हाथ पकड़ लिया। यह देखकर अभ्यर्थी और मंच मौजूद लोग भी हैरान रह गए। पीएम मोदी ने कुछ देर तक उसका हाथ पकड़ कर बातचीत की। हालांकि यह बातचीत क्या थी? यह तो केवल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ही जानते हैं। दोनों की बातचीत सुनकर एक बार तो मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी हंस पड़े। मंच भी इस घटनाक्रम को देखकर चकित हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : सीएम को देखकर युवक ने जोर से बोला ‘भजन काका’, फिर भजनलाल ने यूं दिया रिएक्शन
राजस्थान को मोदी ने दी ऐतिहासिक सौगात
राजस्थान के लिए शनिवार को अहम दिन रहा। मोदी ने बालोतरा और जोधपुर में प्रदेश को कई ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगाते दी। इनमें 79, 000 करोड रुपए की लागत से बनाई गई बालोतरा की ग्रीन फील्ड रिफायनरी सबसे प्रमुख रही, जो राजस्थान के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा जोधपुर में 480 करोड रुपए की लागत से बना आधुनिक और भव्य एयरपोर्ट टर्मिनल भवन, बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना, विद्युत पारेषण प्रणाली, जयपुर मेट्रो फेज टू, नए विद्युत पारेषण प्रणाली और 54000 युवाओं को रोजगार नियुक्ति पत्र बांटे गए।
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल की दो मंत्रियों को दो टूक चेतावनी! सुनकर सब रह गए सन्न
सीएम को देखकर युवक ने जोर से बोला ‘भजन काका’, फिर भजनलाल ने यूं दिया रिएक्शन

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,




