पचपदरा रिफाइनरी भीषण हादसा! पीएम मोदी के दौर से पहले यह कैसी आफत

पचपदरा रिफाइनरी भीषण हादसा! पीएम मोदी के दौर से पहले यह कैसी आफत
Spread the love

बालोतरा/जयपुर : राजस्थान में पीएम मोदी के पचपदरा रिफाइनरी लोकार्पण समारोह से एक दिन पहले बड़ा हादसा घटित हुआ। इस दौरान सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते रिफाइनरी में भीषण आग लग गई। भीषण आग की लपटों से इलाके में सनसनी फैल गई। दूर-दूर तक रिफाइनरी से धुआं उठता दिखाई दिया। इस दौरान रिफाइनरी में अफरी-तफरी मच गई। वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इधर, रिफाइनरी में आग बुझाने के लिए करीब दो दर्जन दमकले लगी हुई है, जो आग बुझाने का प्रयास कर रही है। हांलाकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। इधर, इस हादसे को लेकर कई बड़े सवाल खडे हो गए है।

यह भी पढ़ें : महिला नर्सिंग ऑफिसर की दबगंई! मरीज से कहा सौ आदमियों से पिटवा दूंगी

पीएम के दौरे से पहले रिफाइनरी में लगी आग

पीएम नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा जिले के पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे, लेकिन इससे पहले प्रदेश में सनसनी फैल देने वाली यह खबर सामने आई, जहां पचपदरा रिफाइनरी में अचानक प्लांट में विस्फोट के साथ आग लग गई। हालांकि आग क्यों लगी? इसके कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। इधर, आगे की भीषण लपटों को देखकर प्लांट पर अफरा तफरी फैल गई। वहां मौजूद कर्मचारियों को तत्काल बाहर निकल गया। साथ ही करीब दो दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है, जो लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : अजमेर भीषण सड़क हादसा! पुष्कर घाटी से खाई में कूदी यात्री बस

रिफाइनरी में आग घटना से प्रदेश में हड़कंप

बालोतरा में प्रदेश की बहु उद्देश्यी एचपीसीएल की रिफाइनरी का पीएम नरेंद्र मोदी 21 अपे्र्रल यानि कल लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है, लेकिन इससे एक दिन पहले यह बड़ा हादसा हो गया। इसको लेकर प्रदेश में सनसनी फैल गई। इधर, सीएम भजनलाल शर्मा भी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शाम को रिफाइनरी पहुंचने वाले थे। उससे पहले ही यह बड़ा हादसा घटित हो गया। हादसे से भजनलाल सरकार और प्रशासनिक गलियारों में जमकर हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा खुद इस हादसेे को लेकर लगातार अपडेट ले रहे हैं। पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर अब उनकी सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल भी खड़े हो गए हैं। वहीं प्रदेश के कई नेताओं इस हादसे पर चिंता व्यक्त की हैं।

यह भी पढ़ें : देवली में बेटी हुई का जोरदार जश्न! खुशी में कारों का काफिला निकला

महिला नर्सिंग ऑफिसर की दबगंई! मरीज से कहा सौ आदमियों से पिटवा दूंगी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author