‘इन लोगों को मुंह काला कर गांव से निकालो’, मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बयान से पंचायत राज चुनाव में हलचल मची

‘इन लोगों को मुंह काला कर गांव से निकालो’, मंत्री बाबूलाल खराड़ी के बयान से पंचायत राज चुनाव में हलचल मची
Spread the love

उदयपुर (कुमार चेतन) : भजनलाल सरकार की कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी अपने एक विवादित बयान के चलते सुर्खियों में है उदयपुर में पंचायत राज चुनाव के बीच ओगणा गांव में उन्होंने पाप पार्टी कौन ऐसा ना बनाते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते हैं उनके गांव में आने पर उनका मुंह काला कर बाहर निकाल देना चाहिए। मंत्री बाबूलाल खराड़ी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है वही इस बयान के बाद सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा ने SDM को अंगुली दिखाई, आप किसानों का खून चूस रही हो, खाद किल्लत पर खरी खोटी सुनाई।

हिंदू नहीं मानने वालों का मुंह काला करना चाहिए

राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के चलते जमकर सियासी हलचल मची हुई है। इस बीच खराडी के बयान ने राजनीतिक पारे में उबाल ला दिया है। उन्होंने बिना नाम लिए बाप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘जो लोग खुद को हिंदू नहीं मानते हैं, उनके गांव में आने पर मुंह काला कर उन्हें बाहर कर देना चाहिए।’ खराडी के बयान के बाद पंचायती राज चुनाव के माहौल के बीच गरमाहट पैदा हो गई है। वही सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें : रेहान वाड्रा की एंट्री महज कला तक सीमित या राजनीति की आहट? तस्वीरों के विवाद के पीछे क्या कोई खास मकसद

खराड़ी ने कहा कि नेता और राजनीतिक पार्टियां आती-जाती रहेंगी, लेकिन हमारी विरासत, संस्कृति और संस्कार बने रहने चाहिए। उन्होंने सनातन धर्म को बनाए रखने की बात कहते हुए सवाल उठाया कि क्या कुछ लोग आदिवासी समाज की पुरानी परंपराओं को बंद कर देना चाहते हैं। मंत्री ने नवरात्रि का उदाहरण देते हुए कहा कि इस दौरान लोग देवी माता की पूजा-अर्चना करते हैं और गांवों में स्थित देवरो यानी मंदिरों में जाकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हैं। उन्होंने इन परंपराओं को पूर्वजों से मिली विरासत बताया। खराड़ी ने कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां हिंदू सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि देश और सनातन धर्म नहीं रहे, तो लोगों के सामने समुद्र में डूबने या ऊपर जाने जैसे विकल्प ही बचेंगे।

यह भी पढ़ें : उदयपुर के होटल में 3 थाईलैंड की महिलाएं डिटेन, होटल में हो रहा था गन्दा काम

बांसवाड़ा सांसद के बयान के संदर्भ हमला

बता दें कि बाबूलाल खराड़ी का यह बयान डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार रोत के बीते वर्षों दिए गए बयान के संदर्भ में है। इसमें उन्होंने एक बयान दिया कि आदिवासी समुदाय हिंदू धर्म को नहीं मानता है। आदिवासी हिंदू नहीं है, उनका हिंदुओं से कोई संबंध नहीं है। राजकुमार रोत ने कहा कि आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपराएं, रीति-रिवाज, पूजा पद्धति हिंदू धर्म से विपरीत है। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासियों के देवी देवता हिंदू धर्म के देवी देवताओं से अलग है।

✍🏻 मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author