नवलगढ़ तहसीलदार को नेता ने जमकर हड़काया! कहा बद्दुआ लगेगी आपको
झुंझुनू/जयपुर: राजस्थान में अधिकारियों और नेताओं के बीच विवाद की कई घटनाएं सामने आती है। इस बीच झुंझुनू के नवलगढ़ में एक ऐसा ही विवाद सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में नवलगढ़ के तहसीलदार को एक नेता जमकर हडकाता हुआ हुआ नजर आ रहा है। वह तहसीलदार की कार्रवाई को नाजायज बताते हुए खरी-खोटी सुनाते हैं। दरअसल, नवलगढ़ तहसीलदार पाड़ीला गांव में एक खेत की पत्थरगढ़ी करने पहंुचे, जहां रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान नेता के दबंग अंदाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है।
यह भी पढ़ें : IAS टीना डाबी का दमदार एक्शन प्लान! इस गर्मी में नहीं होगा पेयजल संकट
नवलगढ़ तहसीलदार को जमकर हड़का दिया नेता ने
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो झुंझुनू के नवलगढ़ के पाड़ीला गांव का है, जहां तहसीलदार एक जमीन की पत्थरगढ़ी के पुलिस बल के साथ पहंुचे। इस दौरान तहसीलदार की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाते हुए जमकर विरोध किया। रास्ते के विवाद को लेकर वहां पहंुचे एक नेता तहसीलदार को जमकर खरी-कोटी सुना दी। वह कहते है कि यह नौकरी दो दिन की है, 2 दिन के रिटायरमेंट के बाद कोई नहीं पूछेगा। यह कई आईपीएस रोड पर घूमते हैं, आप गलत करके मत जाओ, किसी के साथ अन्याय मत करो। इस जमीन पर रास्ता था, जिसे नाप कर दे दीजिए। दोनों खातेदारों को नोटिस जारी कर आप रास्ता दे सकते हैं। यह आपका अधिकार है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस की वर्दी में युवकों का किडनैप! फिर आए बदमाश गिरफ्त में
नेता ने कहा, क्यों गरीब की हाय ले रहे हो
वायरल वीडियो में नेता तहसीलदार को जमकर हड़काता हुआ कह रहा है कि क्यों गलत कर रहे हो, क्यों गरीब की हाय ले रहे हो? अगर आपको एप्लीकेशन लेनी है, तो परिवादियों से एप्लीकेशन लीजिए और कार्रवाई करें। नेता चेतावनी देते हुए कह रहा है कि इनके बच्चे यतीन है। वह आपको बद्दुआ देंगे। आप नीम के नीचे खड़े हो, आपका सोचना पड़ेगा परिवार के लिए। इस पर तहसीलदार कहते हैं कि मैं कोर्ट के आदेशों की पालना कर रहा हूं। इस पर नेता कहते हैं कि प्रशासन कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। नवलगढ़ के एसीजीएम कोर्ट ने इस जमीन पर स्टे का आदेश दिया हैं। फिर भी प्रशासन स्टे होने की बावजूद भी कार्रवाई कर रहा है।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी का आना बहुत बड़ी शादी! यह क्या बोल गए मंत्री केके बिश्नोई
नाजायज कब्जा दिलवाना है, तो तहसीलदार से सीखिए
वीडियो में नेता ने नवलगढ़ के तहसीलदार के खिलाफ जमकर आक्रोश प्रकट किया। उन्होंने तहसीलदार की कार्रवाई को नाजायज बताया। साथी वहां मौजूद मीडिया के लोगों को कह रहे हैं कि अगर राजस्थान में किसी को नाजायज कब्ज दिलाना है, तो नवलगढ़ के तहसीलदार से सीखिए। इस दौरान तहसीलदार यह सब चुपचाप सुनते रहे। सोशल मीडिया पर नेता और तहसीलदार के बीच बहस का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इसको लेकर यूजर्स तरह-तरह की कॉमेंट्स दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में 8 बकरियों को जहर देकर मारा! किसने की यह करतूत?
IAS टीना डाबी का दमदार एक्शन प्लान! इस गर्मी में नहीं होगा पेयजल संकट

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






