सचिन पायलट ही अगला सीएम! पांचना बांध को लेकर किसान ने क्यों कर डाला दांवा

सचिन पायलट ही अगला सीएम! पांचना बांध को लेकर किसान ने क्यों कर डाला दांवा
Spread the love

करौली/जयपुर : राजस्थान में करौली के पांचना बांध को लेकर सियासत में जमकर घमासान मचा हुआ है। 20 वर्षों से पानी छोड़ने को लेकर गहराए विवाद के चलते कांग्रेस नेता सचिन पायलट की गुरुवार को पहली बार प्रतिक्रिया सामने आई। इधर, पांचना बांध के आंदोलन के बीच ग्रामीणों का बड़ा दावा करते हुए बयान सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।इसमें एक मीडिया चैनल से बातचीत में ग्रामीण कह रहे हैं कि अगर सचिन को मुख्यमंत्री बनना है, तो महापंचायत में आ जाए। अगर वह महापंचायत में आ जाएंगे, तो सचिन पायलट मुख्यमंत्री बन जाएंगे। किसान ने कहा कि किसी में ताकत नहीं, जो सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना दे, लेकिन हम ही उसे मुख्यमंत्री बना सकते हैं। किसान के इस बयान से सियासी गलियारों में तेजी से हलचल शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : पुलिस की वजह से जान गई! यादव समाज ने जमकर बवाल काटा

हम ही सचिन को मुख्यमंत्री बना सकते हैं

पांचना बांध को लेकर इन दिनों प्रदेश की सियासत का पारा जमकर उबाल पर है। इस बांध से नहरों में पानी छोड़ जाने को लेकर 20 सालों से विवाद छिड़ा हुआ है। डूब क्षेत्र के लोग बांध से पानी छोड़ने का विरोध कर रहे हैं। जबकि कमांड क्षेत्र के किसान नहरों में पानी छोड़ने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच एक मीडिया चैनल से बातचीत में किसान का बड़ा बयान सामने आया। इसमें किसान कह रहा है कि यदि सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो एक बार महापंचायत में आकर मिले तो वह मुख्यमंत्री ही बनकर रहेगा और कोई ताकत नहीं है, जो उसे मुख्यमंत्री बना दे। एक हम ही हैं जो सचिन को सीएम बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के नाम पर कालिख! समाज के लोगों ने आक्रोश जताया

किसानों के हित की बात करेंगे, तो सीएम बनेंगे

दरअसल, मीडिया चैनल के रिपोर्टर ने किसान से सचिन पायलट को लेकर सवाल किया था। इस सवाल के जवाब में किसान ने आगे कहा कि हम भी किसान है और सचिन पायलट भी किसान के बेटे हैं। अगर किसान की हित की बात करेंगे, तो जरूर मुख्यमंत्री बनेंगे। किसान ने कहा कि यदि नहर में पानी खुलवाएंगे और जलसे को समझाएंगे, क्योंकि यह लड़ाई किसी समाज की नहीं, बल्कि किसान की है। सचिन पायलट को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और यहां आना चाहिए। अगर वह अपनी जिम्मेदारी समझेंगे, तो अगली बार सचिन पायलट ही सीएम होंगे। किसान के बयान का यह वीडियो अब सियासत में जमकर हलचल पैदा कर रहा है।

यह भी पढ़ें : चाय पीने के बहाने बुलाया और कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, जानिए उस रात का सच

सचिन पायलट ने पांचना बांध को लेकर दिया था बयान

इससे पहले कांग्रेस नेता सचिन पायलट जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान पांचना बांध को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पानी पर सब लोगों का हक है, पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पांचना बांध को लेकर गहराए विवाद को लेकर सरकार को सभी पक्षों से बातचीत करनी चाहिए। साथ ही समस्या का हल निकालते हुए उच्च न्यायालय के निर्देशों की पालना भी होनी चाहिए। उन्होंने पांचना बांध को लेकर किसानों के दो गुटों में गहराए विवाद पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में तनाव और भाईचारे में खटास की स्थिति नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की भूख हड़ताल! चेतावनी ने फिर क्यों मचा दिया हड़कंप

गहलोत और पायलट… यह कैसी सियासत? नजारा देख गच्चा खा गए सब लोग

 

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!