डर के मारे पानी छोड़ दिया…पांचना बांध पर यह क्या बोले किरोड़ी लाल मीणा
करौली/जयपुर : राजस्थान के करौली में 20 सालों से गहराए पांचना बांध से पानी छोड़ने का विवाद सोमवार को थम गया। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की मौजूदगी में पांचना बांध से नहर में पानी छोड़ दिया गया। इसको लेकर क्षेत्र के किसान झूम उठे। इस बीच कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का एक बयान सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि ‘हाईकोर्ट ने जब धमकी मारी, तो डर के मारे पांचना बांध से पानी खुल गया। उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि हाई कोर्ट का दबदबा कायम रखोगे ना।’ किरोड़ी लाल मीणा के बयान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खबर का वीडियो X लिंक पर देखिए 👇
https://x.com/i/status/2074073178301694007
पैसे की चिंता मत करना, मैं करोड़पति हूं
इस दौरान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा अपने समर्थकों के बीच यह कहते भी नजर आए कि हाई कोर्ट ने जब धमकी मारी, तो डर के मारे पांचना बांध खुल गया। उन्होंने आगे कहा कि हाई कोर्ट का दबदबा कायम रखना चाहिए, इसे रखोगे या नहीं? इस पर लोग किरोड़ी की बात में हामी भरते हैं। किरोड़ी आगे बोलते हैं कि ‘जो भी खेलना है प्रेम से खेलो, पैसे वैसे की चिंता मत करना, मेरा नाम किरोड़ी लाल है, मैं पहले से ही करोड़पति हूं। किरोड़ी लाल मीणा का यह बयान अब काफी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : होटल में जोर से बोलने पर विवाद! फिर युवकों में चले जमकर लात घुसे
किरोड़ी लाल मीणा की रही अहम भूमिका
पांचना बांध को लेकर 20 साल से गहराए विवाद को निपटाने में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की अहम भूमिका रही हैं। उन्होंने आंदोलन के दौरान लोगों को 6 दिनों के भीतर पानी छोड़े जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर वहां आंदोलन धरना समाप्त हुआ। इस बीच बीते दिनों जब जयपुर में पानी छोड़े जाने को लेकर हाई लेवल की मीटिंग हुई। तब विवाद की स्थिति होने पर नाराज किरोड़ी लाल मीणा बैठक छोड़कर चले गए थे। इससे वहां हड़कंप मच गया। बाद में किरोड़ी लाल की नाराजगी के चलते देर रात इस मामले में सहमति बनी। इस पूरे प्रकरण में किरोड़ी लाल मीणा की अहम भूमिका सामने आई है।
यह भी पढ़ें : बाइक सवार बदमाशों का तांडव, दुकान में घुसकर डंडे-सरियों से तोड़फोड़
20 सालों के बाद नहर में छूटा पानी
राजस्थान के करौली जिले के पांचना बांध में 20 सालों से पानी छोड़ने को लेकर विवाद गहराया हुआ था। इसको लेकर किसानों के दो धड़े बने हुए थे। इनमें एक धड़ा पानी छोड़ने का विरोध कर रहा था। जबकि एक दूसरा धड़ा पानी छोड़ने की लगातार मांग कर रहा था। इसको लेकर बीते दिनों आंदोलन भी हुआ। इस बीच सोमवार को जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौजूद रहकर पांचना बांध से नहरे में पानी छुड़वाया। इस दौरान पहाड़ी गांव में देवनारायण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बटन दबाकर पानी छोड़ा गया। नहर में पानी छोड़ने के बाद किसानों में खुशी की लहर फैल गई। लोग खुशी के मारे झूम उठे।
यह भी पढ़ें : पीएम ने पीपल को खेजड़ी बताया! सोशल मीडिया पर फनी रील पर लोगों के चटकारे
होटल में जोर से बोलने पर विवाद! फिर युवकों में चले जमकर लात घुसे

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






