नरेश मीणा की भूख हड़ताल! चेतावनी ने फिर क्यों मचा दिया हड़कंप

नरेश मीणा की भूख हड़ताल! चेतावनी ने फिर क्यों मचा दिया हड़कंप
Spread the love

बारां/ जयपुर : भगत सिंह सेना के सुप्रीमो और युवा नेता नरेश मीणा एक बार फिर भजनलाल सरकार के लिए मुसीबत बनकर खड़े हो गए हैं। उन्होंने आज शाम 7:00 बजे भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। ऐसे नरेश मीणा की चेतावनी से सियासत में फिर से हलचल मच गई है। नरेश मीणा ने बारां जिले के छबड़ा में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं होने और कालाबाजारी को लेकर आंदोलन शुरू किया है। इससे पहले अपने समर्थकों के साथ रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों का पुलिस और वन विभाग पर कहर! गाड़ियां तोड़ी, पुलिसकर्मी घायल

नरेश मीणा ने भूख हड़ताल की चेतावनी

छबड़ा में किसानों को खाद बीज की उपलब्धता नहीं हो पा रही है इसके अलावा लोगों की शिकायतें हैं। यहीं नहीं कालाबाजारी भी की जा रही है। इसको लेकर बुधवार को नरेश मीणा ने समर्थकों के साथ किसानों के हित में नए आंदोलन की शुरुआत की है। इसके चलते नरेश मीणा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगे नहीं मानी गई तो आज शाम से नरेश मीणा 7:00 बजे पर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। ऐसे में नरेश मीणा की चेतावनी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की हुंकार, जनाक्रोश का भूचाल आ जाएगा, देवली में बवाल

खाद बीज की कालाबाजारी से परेशान किसान

किसान नेता नरेश मीणा ने कहा कि छबड़ा-छीपाबड़ौद विधानसभा क्षेत्र के किसान खरीफ फसलों की बुवाई की तैयारी में जुटे हुए हैं, लेकिन सरकारी वितरण केंद्रों पर खाद की भारी कमी बनी हुई है। निजी खाद व्यापारी इसका फायदा उठाकर खाद की जमकर कालाबाजारी कर अधिक राशि वसूल रहे हैं। नरेश मीणा ने मांग है कि खाद की कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा दोषी व्यापारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें : पहले ट्रेन रोकी, अब हमारी सांसे न रोक दे, टोंक सांसद के बयान से मचेगा बवाल!

भूख हड़ताल की चेतावनी से सियासत में हलचल

नरेश मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया, तो शाम 7 बजे हजारों किसानों के साथ यह आंदोलन भूख हड़ताल में बदल दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। नरेश मीणा ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दे कि इससे पहले टोंक जिले के देवली में नरेश मीणा बिजली विभाग के एक प्राइवेट कर्मचारी की मौत के मामले में आंदोलन में हिस्सा लिया था, जहां उनके हस्तक्षेप के बाद प्रशासन और आंदोलनकारियों में सहमति बनी और मृतक का अंतिम संस्कार करवाया गया।

यह भी पढ़ें : बिजली कर्मचारियों ने ताला लगाया! लोग बाहर से चिल्लाते रहे

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!