70 फीट की ऊंचाई! पर्यटकों की हलक में अटक गई जान, जानिए फिर
उदयपुर/जयपुर : राजस्थान के उदयपुर में रोमांचक जिप लाइन राइड के दौरान दो पर्यटकों की जान हलक में अटक गई। खराब मौसम के कारण जिप लाइन का संचालन अचानक बंद हो गया। इसके चलते दो पर्यटक करीब 70 फीट की ऊंचाई पर लटके रहे। इस दौरान न केवल पर्यटकों की हालत खराब हो गई, बल्कि उन्हें लटकता हुआ देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। करीब 8 मिनट तक दोनों युवक चीखते चिल्लाते रहे। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल हो गया। बाद में रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर हवा में लटके हुए दो पर्यटक युवकों को नीचे उतरा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : गहलोत और पायलट… यह कैसी सियासत? नजारा देख गच्चा खा गए सब लोग
8 मिनट तक हलक में अटक गई जान
रोंगटे खड़े करने वाला घटनाक्रम उदयपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दूधतलाई में सामने आया, जहां रोमांचक ज़िप लाइन राइड के दौरान दो पर्यटकों की चीख पुकार मच गई। मौसम खराब होने और तेज हवाएं चलने के बावजूद ज़िप लाइन का संचालक बड़ी लापरवाही सामने आई। जिससे दो पर्यटकों को जान हलक में अटक गई। 630 मीटर लंबी ज़िप लाइन के जरिए राइड पर निकले थे। यह ज़िप लाइन करीब 70 फीट की ऊंचाई पर संचालित होती है। इस दौरान राइड शुरू होने के कुछ ही समय बाद तेज हवाओं का असर बढ़ गया और दोनों पर्यटक बीच ट्रैक में ही अटक गए। अचानक बीच रास्ते में फंसने के बाद दोनों ने मदद के लिए चिल्लाने लगे। करीब 8 मिनट तक दोनों युवक उतारने की गुहार लगाते रहे।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के नाम पर कालिख! समाज के लोगों ने आक्रोश जताया
रेस्क्यू टीम ने युवकों को नीचे उतारा
सूचना पर रेस्क्यू टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पर्यटकों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इधर, घटना के बाद ज़िप लाइन संचालक की लापरवाही को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने बताया कि जब मौसम तेजी से खराब हो रहा था और हवा का दबाव लगातार बढ़ रहा था, तब संचालन रोक देना चाहिए था। बता दें कि दूधतलाई उदयपुर के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां पर्यटक एडवेंचर का मजा लेने के लिए काफी संख्या में आते हैं। इधर, जिप लाइन संचालक की लापरवाही को लेकर खड़े हुए सवालों के बाद पर्यटकों में भय का माहौल दिखा दिया रहा है। वही, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस संबंध में उचित कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से हर किसी की जान संकट में आ सकती है।
यह भी पढ़ें : चाय पीने के बहाने बुलाया और कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, जानिए उस रात का सच
गहलोत और पायलट… यह कैसी सियासत? नजारा देख गच्चा खा गए सब लोग

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






