किरोड़ी लाल और गोलमा देवी की फोटो के साथ पानी में डुबकी! युवक का वीडियो वायरल

किरोड़ी लाल और गोलमा देवी की फोटो के साथ पानी में डुबकी! युवक का वीडियो वायरल
Spread the love

करौली/जयपुर : राजस्थान के करौली में पांचना बांध से नहरे में पानी खोले जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में जमकर खुशी देखी जा रही है। इस बीच क्षेत्रवासी अनोखे अंदाज में अपनी इस खुशी का इजहार कर रहे हैं, क्योंकि 20 साल बाद इन लोगों का यह सपना सरकार हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक का वीडियो चर्चा में है, जहां वह कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और उनकी पत्नी गोलमा देवी की फोटो लेकर नहर में डुबकी लगाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहा है। उसका कहना है कि वह अपने साथ बाबा और दादी को नहर के पानी में नहला रहा है। इस वीडियो को लेकर किरोड़ी लाल मीणा के प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : समाज के कूच से खलबली! पूर्व डकैत जगन गुर्जर मामले में देर रात प्रशासन की दौड़

बाबा और दादी के साथ पानी में डुबकी

20 सालों के विवाद के बाद गत 6 जुलाई को पांचना बांध की नहर में पानी छोड़ा गया। इसके बाद से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर किशोरपुरा निवासी राजकुमार मीणा का एक वीडियो चर्चा में है। जिसमें वह कह रहा है कि 20 सालों के बाद पानी छोड़े जाने से लोग काफी खुश है। वह मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और गोलमा देवी की एक फोटो को हाथ में लेकर कहता है कि बाबा और दादी के आशीर्वाद से हमारी नहरे में फुल स्पीड से पानी आ गया है। बाबा का वादा पूरा हुआ, इसलिए आज हम खुशी मना रहे हैं और हमारे साथ बाबा और दादी को भी नहला रहे हैं। यह कहकर राजकुमार मीणा तस्वीर को लेकर पानी में डुबकी लगाता है। इसका वीडियो अब किरोड़ी लाल मीणा के प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें : पुलिस का भौकाल रूप! सिर मुंडवाकर फटे कपड़ों में निकाला जुलूस

पांचना बांध में अहम भूमिका रही किरोड़ी लाल की

बता दें कि करौली जिले के पांचना बांध में नहरों से पानी छोड़ने को लेकर 20 सालों से विवाद गिराया हुआ था। कमांड क्षेत्र के लोग पानी छोड़ने का विरोध कर रहे थे। इसको लेकर गत दिनों आंदोलन भी हुआ, जिसे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने आश्वासन के बाद समाप्त करवाया। इसके बाद किरोड़ी लाल मीणा ने इस मामले में गंभीरता से कार्य किया। जयपुर में जब हाई लेवल की मीटिंग में नहरों में पानी छोड़ने पर बात नहीं बनी, तो किरोड़ी लाल नाराज होकर बैठक छोड़कर चले गए। उनके बैठक से चले जाने पर हड़कंप मच गया। बाद में नाराज किरोड़ी लाल मीणा को बुलाया गया और देर रात तक नहरों में पानी छोड़े जाने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें : ‘सरकार पर कैबिनेट मंत्री को ही भरोसा नहीं’! नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दावा

दो मंत्रियों ने नहरों में छोड़ा था पानी

हाई लेवल की मीटिंग में फैसले के बाद 6 जुलाई को पांचना बंध की नहरे में पानी छोड़ा गया। इस दौरान भजन लाल सरकार के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत मौजूद रहे, जहां भारी पुलिस सुरक्षा बल की मौजूदगी में पांचना बंध के तीन गेट खोले गए, जिससे नहरे में पानी छोड़ा गया। इसके साथ ही 74 गांवों से जुड़ा 20 साल पुराना जल विवाद खत्म हो गया। इसके अलावा लिफ्ट परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।

यह भी पढ़ें : ट्रांसफर के बाद तगड़ा झटका! शिक्षा मंत्री के निर्देश पर ट्रांसफर लिस्ट कैंसिल

समाज के कूच से खलबली! पूर्व डकैत जगन गुर्जर मामले में देर रात प्रशासन की दौड़

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,