2.77 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर भी नहीं आए काम! पवन साहू की पत्नी सरपंच का चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

2.77 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर भी नहीं आए काम! पवन साहू की पत्नी सरपंच का चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट
Spread the love

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में पंचायत राज चुनाव के तहत शुक्रवार रात सरपंचों के चुनाव परिणाम आए। इसमें हैरान करने वाला एक मामला जो काफी सुर्खियों में है। जिसमें इंस्टा पर 70 लाख और यूट्यूब पर 2.77 करोड़ फॉलोअर्स वाले मीडिया इनफ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी चुनाव हार गई। सोशल मीडिया स्टार की पत्नी के चुनाव हारना न केवल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि इलाके में भी काफी चर्चाएं हो रही है।

यह भी पढ़ें : आज शनिवार है, हनुमान जी का यह खास उपाय बदल देगा आपकी जिंदगी! दूर होंगे सभी संकट और बाधाएं

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की पत्नी चुनाव हारी

भीलवाड़ा जिले में शाहपुरा पंचायत समिति के अंतर्गत फुलिया खुर्द ग्राम पंचायत के सरपंच के लिए फेमस मीडिया इनफ्लुएंसर पवन साहू ने भी अपनी किस्मत को आजमाया। इसको लेकर उनकी पत्नी कोमल साहू ने सरपंच के लिए ताल ठोकी। इस दौरान शुक्रवार को सरपंच के लिए वोट डाले गए। क्षेत्र में मीडिया इनफ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी की जीत की संभावना के लिए काफी चर्चा रही। पवन साहू ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों से कई वादे भी किए, लेकिन जब चुनाव परिणाम आया तो उन्हें हर का सामना करना पड़ा। चुनाव प्रचार के दौरान पवन साहू के फैंस भी काफी संख्या में लगे थे। कोमल साहू को महज 277 वोट मिले। वह सरपंच के चुनाव में तीसरे स्थान पर रही। जबकि यह चुनाव भगवती लाल सोनी ने जीता।

यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का विरोध! पुलिस एस्कॉर्ट की गाड़ी पर युवकों ने बोनट पर मारा, देखिए Video

लंबी फैन फॉलोइंग भी नहीं दिल सकी जीत

सोशल मीडिया पर फेमस इनफ्लुएंसर के तौर पर पवन साहू जिसकी जीत की उम्मीदों को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा थी। लंबी फैन फॉलोइंग होने के चलते माना जा रहा था कि कोमल साहू चुनाव जीत सकती है। इस दौरान पवन के कई फैन भी प्रचार मंे दिन रात लगे। पवन साहू के इंस्टाग्राम पर 70 लाख फॉलोअर्स है। जबकि यूट्यूब पर 2.77 करोड़ सब्सक्राइबर है, लेकिन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पवन साहू जमीनी हकीकत पर उतरे, तो उन्हें एहसास हुआ, फैन फॉलोइंग होना चुनाव जीतने की गारंटी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस विधायक रामनिवास गावड़िया के साथ हाथापाई की नौबत! लोगों ने विधायक से पूछा काम का हिसाब, देखिए Video

चुनाव हार गया, तो भी वादा पूरा करूंगा

इधर, शुक्रवार रात फुलिया खुर्द ग्राम पंचायत के लिए चुनाव परिणाम घोषित हुआ। इस चुनाव में पवन साहू हर के बाद कुछ निराश दिखे, लेकिन फिर भी उन्होंने जीतने वाले उम्मीदवार को बधाई दी। साथ ही कहा कि भले ही वह चुनाव हार गए, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान, जो वादे किए। उनको पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान लोगों से हेडपंप, लाइट लगवाने के लिए वादें किए। इनमें लाखों रुपए का खर्चा होगा, लेकिन वह अब पीछे नहीं हटेंगे और गांव की इस समस्या को दूर करेंगे। पवन साहू के इस आश्वासन के बाद वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें : चुनाव प्रचार में मशगूल मनभर बाई सरपंच नामांकन भरना भूली, 15 मिनट की देरी से छूट गया चुनाव, परिवार में मचा कोहराम

जानिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर पवन साहू कौन है

पवन साहू सोशल मीडिया के फेमस इनफ्लुएंसर है, जो भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। मूल रूप से फिटनेस ट्रेनर, ऑनलाइन कोच, कंटेंट क्रिएटर और बिजनेसमैन के तौर पर उनकी पहचान है। 2017 में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की। इस दौरान उनके यूट्यूब शॉर्टस काफी वायरल हुई। जिसके कारण वह तेजी से सोशल मीडिया स्टार बन गए। पवन साहू बॉडी बिल्डिंग, घरेलू नुस्खे, वर्कआउट, रियल मोटिवेशन जैसे वीडियो और रील्स बनाते हैं। इस दौरान युवाओं को फिटनेस के लिए जागरूक करने के लिए वह देसी लैंग्वेज का उपयोग करते हैं।

✍🏻 मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author