नरेश मीणा का विवादित बयान, प्रमोद जैन भाया की पत्नी को कह दिया ‘छम्मक छल्लो’, वन विभाग को भी कहा आग लगा दूंगा

नरेश मीणा का विवादित बयान, प्रमोद जैन भाया की पत्नी को कह दिया ‘छम्मक छल्लो’, वन विभाग को भी कहा आग लगा दूंगा
Spread the love

बारां : उग्र स्वभाव के लिए माने जाने वाले भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में है। उन्होंने बारां में पंचायत राज चुनाव को लेकर एक जनसभा में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भैया की पत्नी पर विवादित टिप्पणी की है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने प्रमोद जैन भाया की पत्नी उर्मिला जैन को ‘छम्मक छल्लो’ कहते हुए निशाना साधा है। नरेश मीणा के इस वायरल बयान के बाद अब सियासी गलियारों में जमकर हलचल मच गई है।

यह भी पढ़ें : निवाई पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा का विवादित VIDEO, जूते मारने की कही बात, जानिए किसे

पूर्व मंत्री की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आया नरेश मीणा का यह बयान बारां जिले के नाहरगढ़ में आयोजित एक जनसभा का है। जहां नरेश मीणा प्रमोद जैन भाया को लेकर अपनी जमकर भड़ास निकलते हुए नजर आए। इस बीच नरेश ने भाया की पत्नी उर्मिला जैन को भी आढ़े हाथ ले लिया। उन्होंने उर्मिला जैन को ‘छम्मक छल्लो’ कहकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एक तरफ संघर्षरत किसानों की महिलाओं के चेहरे पर झुर्रियां हैं। वहीं दूसरी तरफ मंचों पर सजधज कर बैठने वाली प्रमोद जैन भैया की पत्नी उर्मीला जैन जो छम्मक छल्लो है। उसे देख लो।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दूसरे दिन भी भीषण हादसा, दौसा में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

वन विभाग में आग लगाने की दी चेतावनी

इसी सभा में नरेश मीणा यही नहीं रुके। उन्होंने कई प्रशासनिक अधिकारियों को भी अपने भाषण में निशाना बनाया। उन्होंने वन विभाग को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह उनके दफ्तर में आग लगा देंगे। दरअसल, नरेश को किसानों ने शिकायत की थी कि वन विभाग के कर्मचारी उन्हें खेती करने से रोक रहे हैं। इसको लेकर दो दिन पहले वन विभाग ने कथित तौर पर किसानों के पानी की मोटर, डीजल, इंजन पाइप जब्त कर लिए। नरेश मीणा इस सामान को वापस दिलाने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : फिर विवादों में जयपुर की मंजू लता मीणा! दिल्ली कांग्रेस रैली में PM मोदी को लेकर लगाए विवादित नारे

प्रमोद जैन और नरेश मीणा के बीच रहा 36 का आंकड़ा

बता दें कि प्रमोद जैन और नरेश मीणा के बीच वर्षों से 36 का आंकड़ा रहा है। प्रमोद जैन को लेकर नरेश मीणा अपने भाषण में एक भी ऐसा मौका नहीं छोड़ते, जब वह उनको आढ़े हाथ नहीं लेते। इसको लेकर नरेश मीणा के कई विवादित बयान और वीडियो सामने आए हैं। पंचायत राज चुनाव के प्रचार के दौरान फिर से यह मामला सामने आया है। बीते दिनों नरेश मीणा के अनशन को लेकर प्रमोद जैन ने भी नरेश को नौटंकी बाज बताया था।

✍️ मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author