राजस्थान में दूसरे दिन भी भीषण हादसा, दौसा में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

दौसा : राजस्थान में दूसरे दिन लगातार सोमवार सुबह फिर भीषण हादसा सामने आया, जहां दौसा में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना में एक ट्रेलर की केबिन में भीषण आग लग गई। इसके चलते उसमें मौजूद चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी लपटों में जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर दौसा की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने दमकल के जरिए आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में दो दमकल कर्मी जिंदा जले, ट्रेलर से भीषण भिड़ंत के बाद हुआ हादसा
ट्रेलर की केबिन में जिंदा जल गया चालक
हैरान कर देने वाला यह हादसा दौसा जिले के दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर पिलर संख्या 190 के समीप सामने आया। जहां एक ट्रेलर आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। इससे ट्रेलर की केबिन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने ट्रेलर की केबिन को अपने आगोश में ले लिया। इससे उसमें सवार चालक जिंदा जल गया। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मरने वाला चालक रोहित मीणा है। जिसकी इस नाम से उसकी पहचान की गई है।
यह भी पढ़ें : फिर विवादों में जयपुर की मंजू लता मीणा! दिल्ली कांग्रेस रैली में PM मोदी को लेकर लगाए विवादित नारे
दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया
इधर, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत होने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। हादसे की सूचना मिलते ही दौसा की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को भी मौके पर बुलाया। इस दौरान दमकल ने ट्रेलर में लगी आग को बुझाया। इसमें दमकल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस ने शव को अपनी कब्जे में लेकर जिला अस्पताल रखवाया है। वही क्रेन की जरिए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू करवाया।
यह भी पढ़ें : सवाई माधोपुर में ASP ऑफिस की छत पर चढ़ी महिला, आत्महत्या के लिए कूदने लगी तो सिपाहियों ने ऐसे बचाया, देखिए Live Video
उदयपुर में भी हुआ था ऐसा हादसा
बता दें कि एक दिन पहले रविवार को भी उदयपुर में भी ऐसा भीषण हादसा सामने आया, जहां ऋषभदेव थाना क्षेत्र में ट्रेलर की टक्कर से एक दमकल में आग लग गई। इससे दमकल में मौजूद दो फायर कर्मी जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके अलावा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। पश्चिम बंगाल नंबर की निजी कंपनी अग्नि रक्षक की दमकल गाड़ी गुजरात से उदयपुर की ओर जा रही थी।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : अजमेर के 2 साल 10 माह के प्रांश का ‘गजब’ विश्व रिकॉर्ड, 3 किलो वजन लेकर स्केटिंग में किया कमाल

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









