मैं शरीफ हूँ, लेकिन…टोंक सांसद हरीश मीणा ने किसको दी चुनौती

मैं शरीफ हूँ, लेकिन…टोंक सांसद हरीश मीणा ने किसको दी चुनौती
Spread the love

करौली/जयपुर : राजस्थान के सवाई माधोपुर के डूंगरी बांध के बाद अब करौली जिले के पांचना बांध को लेकर भी सियासी टेंपरेचर चढ़ा हुआ है। पांचना बांध में पानी छोड़ने के विवाद के कारण जमकर बयान बाजी हो रही है। इस बीच टोंक सांसद हरीश मीणा का एक बयान काफी चर्चा में हो रहा है, जहां सांसद हरीश मीणा ने कहा कि मैं शरीफ हूं, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कमजोर हूं और शरीफ इसलिए हूं कि ऐसे मुझे ऐसे संस्कार नहीं मिले हैं, जो मैं लड़ाई झगड़ा करू। मैं सदैव नियमों की बात करता हूं। दरअसल, उनका यह बयान पांचना बांध को लेकर गहराए विवाद के चलते एक कार्यक्रम में जनसभा के दौरान सामने आया, जो सियासत की सुर्खियों में है।

यह भी पढ़ें : कर्मचारी ने तलवार लहराई! बिजली घर में आरोपी ने तलवार से किया बवाल

मैं शरीफ हूं लेकिन कमजोर नहीं

करौली जिले के पांचना बांध में पानी छोड़ने को लेकर विवाद गहराया हुआ है। एक पक्ष के लोग नहरे में पानी छोड़ने का विरोध कर रहे हैं। जबकि कमांड क्षेत्र के किसान बांध से नहरे में पानी छोड़ने की मांग उठा रहे हैं। इस बीच टोंक सवाई माधोपुर सांसद हरीश मीणा का बड़ा बयान सामने आया। इसमें उन्होंने कहा कि ‘मैं शरीफ हूं इसका मतलब यह नहीं कि मैं कमजोर हूं, लेकिन मैं शरीफ इसलिए हूं। इसके पीछे उनके परिवार के दिए गए संस्कार हैं। वह लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहते। वह सदा नियमों पर चलने की बात करते हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मंत्री सत्ता मद में चूर! अपनी सरकार की क्यों करवा रहे हैं किरकिरी

हरीश मीणा का तंज, आखिर यह इशारा किसकी तरफ

इस दौरान सांसद आगे कहते हुए नजर आए कि इस समय गजब हो रहा है, वोट देने वाले भीख मांग रहे हैं और वोट लेने वाले हो लाट साहब। आपने ही तो हमे वोट देकर बनाया है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि पांचना बांध से पानी छोड़ने के लिए वह जनता के साथ है। हरीश मीणा ने बिना नाम लिए सियासी हमला करते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिना वोट वाले लोगों को डरा रहे हैं, जिनका कोई लेना-देना नहीं है, कोई यूपी से आ गया, कोई हरियाणा से आ गया। हमारे वहां कोई कश्मीर से भी आ गया। वह आकर ही डरा रहा है। टोंक सांसद के इस बयान पर सियासी चर्चा है कि सांसद का यह इशारा किसकी तरफ है।

यह भी पढ़ें : बयाना विधायक के साथ तू तड़ाक! अधिशासी अधिकारी का दबंग रूप

हरीश मीना ने लोकसभा में भी उठाया था यह मुद्दा

करौली जिले के पांचना बांध को लेकर लोकसभा में नियम मुद्दा उठाया था। इसके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पांचना बांध को लेकर हो रहे विवाद का स्थाई समाधान करने की मांग उठाई थी। इस दौरान उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश का भी हवाला दिया, जिसमें पांचना बांध से पानी छोड़ने का आदेश था। हरीश मीणा ने कहा कि पांचना बांध से पानी छोड़े जाने को लेकर 20 वर्षों से विवाद है। इसके चलते कंमाड क्षेत्र के किसान फसलों की सिंचाई के लिए परेशान हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सांप के शरीर में अंगूठी फंसी! फिर तड़पते सांप की यूं बची जान

पांचना बांध को लेकर यह है विवाद

बता दें कि राजस्थान के करौली जिले में स्थित पांचना बंध को लेकर 20 वर्षों से विवाद गहराया हुआ है। इस मामले में डूब क्षेत्र के ग्रामीण बांध से पानी छोड़ने का विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि उनकी जमीनी डूबी हुई है, ऐसे में उन्हें उचित मुआवजा और पानी दिया जाए। जबकि कमांड क्षेत्र के किसान, जो सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी के हैं। उनका कहना है कि यह बांध उनके खेतों की सिंचाई के लिए बनाया गया था। पानी नहीं मिलने से उनके फसले बर्बाद हो रही है। इस मामले में राजस्थान हाई कोर्ट ने नहरों को साफ कर किसानों को पानी दिए जाने के आदेश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र के ग्रामीण पानी छोड़ने का विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर अब किसानों का आंदोलन खड़ा होता जा रहा है।

राजस्थान में मंत्री सत्ता मद में चूर! अपनी सरकार की क्यों करवा रहे हैं किरकिरी

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!