होटल पर बदमाशों का कहर! दो दर्जन लोगों ने सामान तहस नहस कर दिया

होटल पर बदमाशों का कहर! दो दर्जन लोगों ने सामान तहस नहस कर दिया
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में एक होटल पर दबंगों का जमकर कहर देखने को मिला, जहां एक होटल पर करीब दो दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से लैस होकर जमकर उत्पात मचाया। होटल में तोड़फोड़, लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए जान से मारने की धमकी दी। होटल का सामान बुरी तरह तहस नहस कर दिया। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास भी नहीं किया। यह पूरा घटनाक्रम पुलिसकर्मी की मौजूदगी में हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, टोंक में इस घटना से पुलिस प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना का वीडियो ट्विटर लिंक पर देखिए👇

https://x.com/i/status/2067963621225988538

लाठी डंडों से होटल पर मचाया उत्पात

हैरान कर देने वाला यह मामला टोंक जिले के बरौनी थाना क्षेत्र का है, जहां एक होटल पर दबंग बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में करीब दो दर्जन लोगों ने होटल पर दिनदहाड़े तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दे रहे हैं। यह घटना पक्का बंधा, टोंक निवासी हरीराम पुत्र शिव नारायण गुर्जर की होटल पर हुई। मोटूका के समीप होटल देवनारायण चंदवाजी में गत 17 जून की शाम 5 से 6 बजे के बीच दो दर्जन लोग एक राय होकर ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर वहां पहुंचे, जहां उन्होंने तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की।

यह भी पढ़ें : टोंक में व्यापारी की दर्दनाक हत्या! रेस्ट रूम में शव खून से लथपथ मिला

होटल के समान को तहस नहस कर दिया

पीड़ित ने बताया कि दबंग बदमाशों ने होटल में बड़ी तोड़फोड़ की। इस दौरान होटल की कुर्सियां, काउंटर, डी फ्रिज कांच को तोड़फोड़ कर तहस नहस कर दिया गया। इसके अलावा होटल के गल्ले से 20000 की नगदी भी लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों न केवल होटल में तोड़फोड़ की, बल्कि होटल के बाहर जो गाड़ियां खड़ी थी, उनके भी कांच पर पत्थर और डंडों से हमला किया। इस मामले में पुलिस ने महिलाओं सहित करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : पिता ने दो बेटियों को नदी में डुबोया! धौलपुर पर हैरान करने वाली वारदात

पुलिसकर्मी देखते रहे बदमाशी करते रहे तोड़फोड़

हैरान कर देने वाली बातें यह है कि इस पूरी घटना के दौरान एक दो पुलिसकर्मी भी होटल पर नजर आ रहा है, लेकिन बदमाशों के इतने हौसले बुलंद थे कि वह तोड़फोड़ का तांडव मचा रहे थे, लेकिन पुलिसकर्मी उन्हें नहीं रोक पाए। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी इन बदमाशों को टोंकते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन उसने कोई सख्ती नहीं दिखाई। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : गहलोत और पायलट… यह कैसी सियासत? नजारा देख गच्चा खा गए सब लोग

पुलिस की वजह से जान गई! यादव समाज ने जमकर बवाल काटा

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,