निवाई पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा का विवादित VIDEO, जूते मारने की कही बात, जानिए किसे

टोंक : राजस्थान के टोंक में निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा फिर से विवादों के कारण चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। जिसमें बैरवा कह रहे हैं कि ‘जिला प्रमुख कांग्रेस का बना दो, तो जूते तो मैं दे दूंगा’। बैरवा इससे पहले भी अपने विवादित बयानों के कारण काफी चर्चा में रहे हैं। दरअसल, उन्होंने यह बयान अपनी पत्नी सुषमा बैरवा के चुनाव का लेकर उद्घाटन के दौरान दिया, जो अब सियासी गलियारों में हलचल मचा रहा है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में दूसरे दिन भी भीषण हादसा, दौसा में ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
प्रशांत बैरवा का बयान विवादों में
यह वीडियो निवाई में 1 नवंबर का बताया जा रहा है। बैरवा अपनी पत्नी के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान जोश जोश में यह बयान देते हुए नजर आए। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस का जिला प्रमुख अगर बना दो, तो जूते तो मैं दे दूंगा’। हालांकि जूते किसके दूंगा यह तो पता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अफसर की बात नहीं कर रहा हूं। उनके तो हाथ जोड़ जोड़कर काम कर लेता हूं। बैरवा वीडियो में यह भी कह रहे हैं कि कांग्रेस का प्रधान आप बिठा दोगे, तो मैं बीजेपी की ईंट से ईंट बजा दूंगा। बैरवा अपने इस बयान के माध्यम से लोगों को यह कह रहे हैं कि मुझे सिर्फ आप सब लोगों का साथ चाहिए। बता दें कि प्रशांत बैरवा की पत्नी सुषमा बैरवा टोंक जिला परिषद को लेकर वार्ड नंबर 22 से चुनाव लड़ रही है।
यह भी पढ़ें : फिर विवादों में जयपुर की मंजू लता मीणा! दिल्ली कांग्रेस रैली में PM मोदी को लेकर लगाए विवादित नारे
विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं
इस दौरान पूर्व विधायक बैरवा निवाई के विधायक राम सहाय वर्मा पर टिप्पणियों को लेकर भी कई बार चर्चा में रह चुके हैं। कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भी उन्होंने विधायक पर आपत्तिजनक और विवादित बयान दिया। इससे पहले भी अगस्त 2026 में नगर निकाय चुनाव के तहत का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में खुले मंच पर प्रशांत बैरवा बिफरते हुए नजर आए, जहां टोंक जिले के सह प्रभारी डॉ सुमित गर्ग से बैरवा का विवाद हो गया। बैरवा ने उन्हें लताड़ लगाते हुए कार्यक्रम से भागने पर मजबूत कर दिया था।
यह भी पढ़ें : ACB में कौन है ‘महिला सुपर DG’? जो सब पर हुकुम चलाती हैं, गहलोत के एक बयान से सियासत में मचा हड़कंप
कौन है निवाई के पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा
प्रशांत बैरवा टोंक के पूर्व सांसद स्व. द्वारका प्रसाद बैरवा की बेटे हैं। उनके पिता टोंक जिला प्रमुख भी रह चुके हैं। प्रशांत को राजनीति अपने पिता की विरासत के रूप में मिली है। मूल रूप से प्रशांत निवाई तहसील के झिलाय गांव के रहने वाले हैं। जिन्होंने स्नातक के साथ एलएलबीबी की है। वह गहलोत सरकार में वर्ष 2018 से 23 तक निवाई के विधायक चुने गए। वर्तमान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महासचिव सचिव के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
✍️ मनीष बागड़ी
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा का विवादित बयान, प्रमोद जैन भाया की पत्नी को कह दिया ‘छम्मक छल्लो’, वन विभाग को भी कहा आग लगा दूंगा

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









