पुलिस की वजह से जान गई! यादव समाज ने जमकर बवाल काटा

पुलिस की वजह से जान गई! यादव समाज ने जमकर बवाल काटा
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। यह बवाल ट्रैफिक पुलिस की कथित संवेदनहीनता के खिलाफ था। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस की हठधर्मिता के कारण बुजुर्ग श्योजी लाल यादव की मौत हो गई। यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट ही अगला सीएम! पांचना बांध को लेकर किसान ने क्यों कर डाला दांवा

पुलिस के खिलाफ जमकर उभरा रोष

बीते दिनों टोंक में हुए इस घटनाक्रम के विरोध में शुक्रवार को यादव समाज के लोग बड़े संख्या में एकत्रित हुए और टोंक कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए,जहां ट्रैफिक पुलिस की कथित संवेदनहीनता को लेकर जमकर बवाल काटा। इस दौरान टोंक सीओ मृत्युंजय मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी भंवरलाल वैष्णव सहित पुलिस बल मौजूद रहा। समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रकट किया। साथ ही कलेक्टर टीना डाबी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें : 70 फीट की ऊंचाई! पर्यटकों की हलक में अटक गई जान, जानिए फिर

यादव समाज के विरोध को लेकर यह कारण

बता दें कि 14 जून को महेंद्र अपने पिता को श्योजी लाल यादव की तबीयत खराब होने के चलते टोंक सहादत अस्पताल में दिखाने आ रहा था। इस बीच छावनी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी राजकुमार शर्मा ने उसे रोक लिया। महेंद्र उसे समय बिना हेलमेट के था। आरोप है कि श्योजी लाल की तबीयत खराब होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने उन्हें नहीं जाने दिया। महेंद्र इसके लिए बार-बार गिड़गिड़ाता रहा। बाद में श्योजी लाल को उपचार नहीं मिल पाया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस संबंध में पीड़ित ने टोंक एसपी रोशन मीणा से भी शिकायत की। इधर, एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

सचिन पायलट ही अगला सीएम! पांचना बांध को लेकर किसान ने क्यों कर डाला दांवा

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!