चाय पीने के बहाने बुलाया और कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, जानिए उस रात का सच

चाय पीने के बहाने बुलाया और कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, जानिए उस रात का सच
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में बीते दिनों एक महिला की निर्मम हत्या के रोंगटे खड़े करने वाली वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा दिया है। टोंक पुलिस को अथक प्रयास के बाद यह सफलता मिली। इसके लिए पुलिस टीम को पांच रातें जी तोड़ मेहनत कर गुजारनी पड़ी। बता दें कि पुलिस को मेहंदवास थाना क्षेत्र में एक बोरे में सर कटी लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने महिला की हत्या करने वाली निर्मम हत्यारी महिला को गिरफ्तार कर इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार, कुल्हाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की भूख हड़ताल! चेतावनी ने फिर क्यों मचा दिया हड़कंप

कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या

चाय पीने के बहाने बुलाया और कुल्हाड़ी से काट डाला

एसपी रोशन मीणा ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक महिला लवादर निवासी 70 वर्षीय हरबाई पत्नी केसरा गुर्जर थी। जिसकी उसकी पड़ोसी आरोपी महिला रसाल देवी हत्या कर दी। उसने मृतका के साथ विश्वास घात करते हुए उसे चाय पीने के बहाने 9 जून को अपने घर बुलाया। इस दौरान आरोपी महिला रसाल देवी ने हरबाई के सर पर कुल्हाड़ी के बट से ताबड़तोड़ हमले किए। जिससे महिला निढाल होकर गिर पड़ी। बाद में आरोपी रसाल देवी ने हाथ पैर काट के उसके चांदी के कड़े निकाल लिए। इसके बाद कट्टों में शव को भरकर गांव में जहां कचरा फेंका जाता है, वहां रात के अंधेरे में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें : पहले ट्रेन रोकी, अब हमारी सांसे न रोक दे, टोंक सांसद के बयान से मचेगा बवाल!

आर्थिक तंगी के कारण महिला की कर दी हत्या

एसपी रोशन मीणा ने बताया कि आरोपी महिला रसाल से पूछताछ के बाद हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बताया कि आर्थिक तंगी और गरीबी के कारण काफी परेशान थी। उसकी हरबाई के चांदी के कड़े पर नजर थी। वह इन्हें पाना चाहती थी, इसलिए उसने मृतका को चाय पीने के बहाने 9 जून को अपने घर बुलाया, जहां उसकी हत्या कर चांदी के कड़े लूट लिए।

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों का पुलिस और वन विभाग पर कहर! गाड़ियां तोड़ी, पुलिसकर्मी घायल

पांच रात जाकर पुलिस ने दबोचा आरोपी महिला को

पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर खोलने के लिए जी तोड़ मेहनत की है। जब हरबाई का शव मिला, तो टोंक एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें एएसपी रतन लाल भार्गव, तीन डीएसपी और 10 थाना अधिकारियों को शामिल किया। एसपी ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर को खोलने के लिए पुलिस ने पांच रातें जागकर प्रयास किया। इसके बाद पुलिस को यह सफलता मिली। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्य अहम कड़ी रही।

 

नरेश मीणा की भूख हड़ताल! चेतावनी ने फिर क्यों मचा दिया हड़कंप

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!