बिजली कर्मचारियों ने ताला लगाया! लोग बाहर से चिल्लाते रहे
भीलवाड़ा/जयपुर : राजस्थान में बिजली विभाग आमजन की समस्याओं के लिए कितना गंभीर है। इसका एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां बारिश के बाद भीलवाड़ा के नागोरी गार्डन स्थित बिजली विभाग के कार्यालय को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसने लोगों को हैरान कर दिया। दरअसल, बिजली की समस्या को लेकर लोग कार्यालय पहुंचे तो वहां तैनात कर्मचारियों ने मुख्य द्वार पर अंदर की तरफ से ताला लगा दिया। जब लोग वहां पहुंचे तो हैरान रह गए। इस घटना से वहां मौजूद लोग बुरी तरह आक्रोशित हो गए। वीडियो में बिजली विभाग के कर्मचारियों को जमकर कोसते हुए नजर आए।
यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूल में दारू और मीट पार्टी! शर्मनाक घटना पर क्या होगी कार्रवाई
कर्मचारियों ने अंदर से बंद कर लिया ताला
हैरान कर देने वाला यह मामला भीलवाड़ा के नागोरी गार्डन क्षेत्र के इलाके का बताया जा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कब का है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बारिश के बाद इलाके में बिजली बंद हो गई। 3 घंटे तक विद्युत आपूर्ति नहीं होने से परेशान आमजन बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे, जहां देखा तो हैरान रह गए। कर्मचारियों ने कार्यालय के मुख्य द्वार पर अंदर से ताला लगा दिया, ताकि कोई अंदर नहीं आ सके। इसको देखकर वहां मौजूद लोग बुरी तरह आआक्रोशित हो गए। उन्होंने बाहर से ही कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। यहां तक कि उनके खिलाफ उच्च अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने की मांग भी उठाई।
यह भी पढ़ें : मैं शरीफ हूँ, लेकिन…टोंक सांसद हरीश मीणा ने किसको दी चुनौती
सरकारी कार्यालय में आ रही थी बिजली
इस वीडियो में लोग बता रहे हैं कि उनके घरों पर 3 घंटे से बिजली नहीं आ रही है, लेकिन जब बिजली विभाग के कार्यालय पर आकर देखा तो उनके यहां बिजली आ रही है। कर्मचारियों ने लोगों की शिकायतों से बचने के लिए अंदर से ताला लगा लिया है और अंदर मस्त होकर बैठे हैं। इस दौरान लोग बाहर से कर्मचारियों को आवाज लगा रहे थे, लेकिन उन्होंने ताला नहीं खोला। लोगों ने बताया कि कर्मचारियों को फोन किया जा रहा है लेकिन फोन नहीं उठा रहे हैं। लोगों का दावा था कि कार्यालय के अंदर से आवाजे आ रही है, कर्मचारी अंदर बैठे हैं। वह जानबूझकर अपनी जिम्मेदारियां से बचना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में मंत्री सत्ता मद में चूर! अपनी सरकार की क्यों करवा रहे हैं किरकिरी
सरकारी स्कूल में दारू और मीट पार्टी! शर्मनाक घटना पर क्या होगी कार्रवाई

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






