सरकारी स्कूल में दारू और मीट पार्टी! शर्मनाक घटना पर क्या होगी कार्रवाई

सरकारी स्कूल में दारू और मीट पार्टी! शर्मनाक घटना पर क्या होगी कार्रवाई
Spread the love

बाड़मेर/जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर में सरकारी स्कूल की मर्यादा को तार तार करने वाला एक हैरान भरा मामला सामने आया है। इसमें एक सरकारी स्कूल में कुछ लोग दारू और मीट पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों में जमकर आक्रोश व्याप्त हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई हैं। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : पहले ट्रेन रोकी, अब हमारी सांसे न रोक दे, टोंक सांसद के बयान से मचेगा बवाल!

सरकारी स्कूल में दारू और मीट पार्टी

हैरान कर देने वाला यह मामला बाड़मेर जिले के बाखासर क्षेत्र का है, जहां लकड़ासर गांव में एक सरकारी स्कूल भवन से यह वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कुछ लोग स्कूल में चल रही छुट्टियों का फायदा उठाते हुए नजर आएं। हांलाकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये लोग कौन थे? वीडियों में कुछ लोग दारू और मीट पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अनुसार यह नजारा देर शाम का दिखाई दे रहा है। हालांकि इस वीडियो को लेकर ‘द पॉलिटिकल टाइम्स‘ पुष्टि नहीं करता है। इधर, वायरल वीडियो के बाद गांव के लोगों में भारी आक्रोश हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और वीडियो की सत्यता की जांच करने में जुट गई है। इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी दोषी लोग होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की हुंकार, जनाक्रोश का भूचाल आ जाएगा, देवली में बवाल

छुट्टियों का फायदा उठाकर लोग करते हैं पार्टी

बता दें कि राजस्थान में इन दिनों ग्रीष्मावकाश का दौर चल रहा है। इसके चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टियां लगी हुई है। इसी का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व इस तरह स्कूलों में अनैतिक काम करते रहते हैं। ऐसे मामले कई बार सामने आ चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि सरकारी स्कूलों में इस तरह की अनैतिक गतिविधियों पाई जाएगी, तो स्कूल की मर्यादा कहां स्थापित हो पाएगी। इन हरकतों के कारण सरकारी स्कूल भवनों की सुरक्षा को लेकर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। इन सबके लिए कौन जिम्मेदार होगा? सोशल मीडिया पर लोग स्कूलों में होने वाली ऐसी अनैतिक गतिविधियों को रोकने की मांग उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : बयाना विधायक के साथ तू तड़ाक! अधिशासी अधिकारी का दबंग रूप

मैं शरीफ हूँ, लेकिन…टोंक सांसद हरीश मीणा ने किसको दी चुनौती

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author