सवाई माधोपुर में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से कई लोग डूबे, जानिए लेटेस्ट खबर

सवाई माधोपुर में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से कई लोग डूबे, जानिए लेटेस्ट खबर
Spread the love

सवाई माधोपुर : राजस्थान के सवाई माधोपुर में मूसलधार बारिश का कहर लोगों के लिए आफत बन रहा है। इस दौरान सूरवाल बांध में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां एक नाव अचानक पानी के प्रचंड बहाव में पलट गई। इस नाव में 10 लोग बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में हडकम्प मच गया। इसको लेकर तत्काल रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया है, जहां कड़ी मशक्कत के बाद 8 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन अभी भी 2 लोग लापता हैं। इधर, रेस्क्यू टीम लगातार बारिश के प्रवाह के बीच लापता 2 लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

पानी के तेज प्रवाह के बीच 10 लोगों से भरी नाव डूबी

बता दें कि सवाई माधोपुर में बीती रात से ही मूसलाधार बारिश का का दौर जारी है। इसके चलते सवाई माधोपुर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इधर, सूरवाल बांध में शुक्रवार को बड़ा हादसा सामने आया, जहां 10 लोगों से भरी हुई नाव अचानक डूब गई। इसमें रेसक्यू ऑपरेशन से 8 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि 2 लोग अभी भी लापता है, जिनको लेकर एनडीआरएफ की टीम लगातार पानी में खंगालते हुए उनकी तलाश करने का प्रयास कर रही है।

सवाई माधोपुर में भारी बारिश के चलते हालत खराब

इधर, सवाई माधोपुर जिले में बीती रात से लगातार मूसलाधार तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई इलाकों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। घरों में लोगों का सामान खराब हो गया है। नेशनल हाईवे पर पुलिया टूट गई है, वही खंडार उपखंड क्षेत्र के गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। सवाई माधोपुर क्षेत्र में चंबल, बनास, मोरल और गंभीरी जैसी नदियों में भारी तूफान आया हुआ है। रणभम्भौर में बाढ़ जैसे हालात है।

For More Updates: TwitterFacebook | Instagram

Latest News: कॉलेज के मार्ग में फेंक दिए मीट के अवशेष, फिर हुआ ABVP ने जो किया….

घटना का एक्सक्लूसिव लाइव वीडियो X पर दीखिए👇

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author