बयाना विधायक के साथ तू तड़ाक! अधिशासी अधिकारी का दबंग रूप
बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान की बयाना विधायक ऋतु बनावत एक बार फिर सियासत की चर्चा में है। इस बार बयाना विधायक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से बहस को लेकर चर्चा में आई है। दरअसल, शुक्रवार को बयाना नगर पालिका सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सफाई टेंडर, एसी चोरी और हाजरी रजिस्टर को लेकर विधायक और अधिशासी अधिकारी में जमकर तीखी नोंकझोंक हो गई। यहां तक की मामला तू तड़ाक तक पहुंच गया। इस दौरान पालिका की बैठक में नजारे को देखकर सब सन्न रह गए। इस मामले में अब बयाना विधायक ने मुख्यमंत्री को अधिशासी अधिकारी के खिलाफ शिकायत कर मामले की जांच करवाने की मांग की हैं।
यह भी पढ़ें : मैं शरीफ हूँ, लेकिन…टोंक सांसद हरीश मीणा ने किसको दी चुनौती
अधिशासी अधिकारी में तू तड़ाक
दरअसल, भरतपुर जिले के बयाना में शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें स्थानीय विधायक ऋतु बनावत ने भी हिस्सा लिया। बैठक में सफाई व्यवस्था, टेंडर प्रक्रिया और सुलभ शौचालय से एयर कंडीशनर चोरी होने के मामले को लेकर विधायक ने आपत्ति जताई। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी अनिता कुशवाह पर तीखे सवाल दागे। इसके बाद यह मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में तीखी नोंकझोंक हो गई। यहां तक की अधिशासी अधिकारी ने विधायक के साथ तू तड़ाक शब्दों का प्रयोग भी कर डाला। इससे बैठक का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।
यह भी पढ़ें : सांप के शरीर में अंगूठी फंसी! फिर तड़पते सांप की यूं बची जान
एसी चोरी होने की बात पर बिगड़ गया मामला
विधायक और अधिशासी अधिकारी के बीच बहस में उस समय मामला ज्यादा बिगड़ गया। जब सुलभ शौचालय से एसी चोरी होने की बात सामने आई। इस मामले को लेकर जब विधायक ने आपत्ति जताई और पूछा कि चोरी की घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई गई? विधायक ने इस घटना की जिम्मेदारी तय करने और नुकसान की भरपाई करने को लेकर अधिशासी अधिकारी पर सवाल उठाए। इसके बाद विधायक और अधिशासी अधिकारी के बीच बहस तेज हो गई। इस पर अधिशासी अधिकारी के भतीजे ने बीच में हस्तक्षेप करना चाहा, तो विधायक ने उसे फटकार लगाकर चुप कर दिया। विधायक ने कहा कि बैठक में हस्तक्षेप करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़ें : टोंक में महिला की निर्मम हत्या! कट्टे में शव, रूह कांप जाएगी
अधिशासी अधिकारी ने विधायक पर जताई आपत्ति
विधायक ने जब अधिशासी अधिकारी के भतीजे को फटकारा तो अनिता कुशवाह ने विधायक पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा वह उनके परिवार का सदस्य है। साथ ही विधायक से कहा आप भी जब भी आती हो तो अपने पति को साथ लेकर आती हो। इस पर विधायक ने कहा कि उनके पति बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष है। इस नाते उन्हें बैठक में बुलाया जाता है।
‘वही देखा जाए, तो यह सफाई फर्म पिछले 5-6 सालों से कार्य कर रही हैं और उनके कार्यकाल से पहले से यह ठेकेदार काम कर रहे हैं। इससे पहले कभी उन फर्मों के कार्यों पर उंगली नहीं उठाई गई। हम भी चाहते हैं कि नए ठेकेदार टेंडर ले, लेकिन कोई भाग ही नहीं लेता है। जबकि सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है।’
अनिता कुशवाह, अधिशासी अधिकारी, बयाना नगर पालिका।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






