नरेश मीणा के नाम पर कालिख! समाज के लोगों ने आक्रोश जताया

नरेश मीणा के नाम पर कालिख! समाज के लोगों ने आक्रोश जताया
Spread the love

जयपुर/करौली : राजस्थान के करौली जिले के पांचना बांध को लेकर सियासी टेंपरेचर में जमकर हलचल मची हुई। इस बीच नरेश मीणा के बयान से उनके ही समाज के कुछ लोग खफा हो गए हैं। इसके बाद करौली क्षेत्र में समाज के लोगों ने उनके नाम से गांव में लगे हुए एक बोर्ड पर कालिख पोत दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग कह रहे हैं कि नरेश समाज का नहीं हुआ, तो उसकी कोई जरूरत नहीं है। हालांकि ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन वीडियो में जो शख्स बोलते हुए नजर आ रहे हैं वह नरेश मीना से बेहद नाराज दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : गहलोत और पायलट… यह कैसी सियासत? नजारा देख गच्चा खा गए सब लोग

नरेश मीणा के नाम पर पोत दी कालिख

करौली जिले के पांचना बांध को लेकर सियासत में बयान बाजी का दौर जारी है। बीते दिनों नरेश मीणा के पांचना बांध को लेकर दिए गए बयान के बाद करौली जिले के मीणा समाज के लोग उनसे खफा हो गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक शख्स एक बोर्ड पर नरेश मीणा का नाम लिखा हुआ है, उसे स्प्रे के जरिए नाम पर कालिख पोतता हुआ नजर आया। दरअसल, 2024 में देवली उनियारा विधानसभा के उपचुनाव में थप्पड़ कांड के बाद मीणा समाज के विभिन्न गांव में नरेश मीणा का सपोर्ट करते हुए नजर आए। लोगों ने गांव के बाहर बोर्ड लगाकर अपने गांव के नाम के आगे लिखा कि नरेश मीणा का गांव। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें किरवाड़ा गांव का नाम दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की भूख हड़ताल! चेतावनी ने फिर क्यों मचा दिया हड़कंप

नरेश मीणा के इस बयान से नाराज हुए लोग

दरअसल, करौली जिले के पांचना बांध में पानी छोड़ने के विवाद को लेकर 20 वर्षों से मामला गहराया हुआ है। बांध के कमांड क्षेत्र के लोग लगातार पानी छोड़े जाने की मांग कर रहे हैं। वहीं डूब क्षेत्र के लोग पानी छोड़ने का विरोध कर रहे हैं। इस बीच नरेश मीणा ने कहा कि वह पानी के लिए भीख मांग लेंगे, लेकिन दो समाजो को आपस में लड़ने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ राजनेता अपने स्वार्थ के लिए लोगों को लड़ाने का काम करते हैं। इस बीच नरेश मीणा ने पांचना बांध से पानी छोड़ने की मांग को सही ठहराते हुए कहा कि किसानों को लिफ्ट सिस्टम से पानी दिया जाना चाहिए। उनके इस बयान से पांचना बांध के डूब क्षेत्र के किसान उनसे नाराज हो गए हैं।

नरेश मीणा की उपरोक्त खबर का वीडियो देखने के लिए X लिंक पर क्लिक करें 👇

https://x.com/i/status/2067191548568359146

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!