कर्मचारी ने तलवार लहराई! बिजली घर में आरोपी ने तलवार से किया बवाल
जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में बिजली घर में बीती रात एक हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया। जिसने लोगों में अफरा तफरी मचा दी। दरअसल, बिजली विभाग का एक कर्मचारी अब्दुल रशीद शराब के नशे में धुत्त होकर तलवार लेकर पहुंच गया। वह दहशत फैलाने लगा। उसने अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और तलवार लहराने लगा। इस घटना से बिजली विभाग के कर्मचारियों में खलबली मच गई। कर्मचारी मौके से जान बचाकर भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में मंत्री सत्ता मद में चूर! अपनी सरकार की क्यों करवा रहे हैं किरकिरी
नंगी तलवार लहरा कर फैलाई सनसनी
हैरान कर देने वाली यह घटना जोधपुर के गिरदीकोर्ट बिजली घर में बीती रात सामने आई। जब वहां काम करने वाला कर्मचारी अब्दुल रशीद नशे में धुत्त होकर बिजली घर पहुंच गया, जहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को नंगी तलवार लहरा कर धमकाने लगा। नशे में चूर अब्दुल रशीद ने वहां जो भी कर्मचारी आया, उसे जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान सहायक अभियंता समेत कर्मचारियों के साथ भी उसने मारपीट करने का प्रयास किया। बेकाबू हुए आरोपी को देखकर कर्मचारी इधर-उधर भाग छूटे। इलाके में घटना से लोग सहम गए।
यह भी पढ़ें : बयाना विधायक के साथ तू तड़ाक! अधिशासी अधिकारी का दबंग रूप
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिरासत में लिया
आरोपी की वारदात से आसपास में सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर सदर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अब्दुल रशीद को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले आई। इधर, घटना से बिजली विभाग के कर्मचारियों में गहरी नाराजगी दिखाई दी। बिजली घर में कर्मचारीं के तलवार लेकर घुसने की घटना ने सुरक्षा को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खबर का वीडियो फेसबुक लिंक पर देखिए 👇
https://www.facebook.com/share/v/1XS2gaij3V/
राजस्थान में मंत्री सत्ता मद में चूर! अपनी सरकार की क्यों करवा रहे हैं किरकिरी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






