सांप के शरीर में अंगूठी फंसी! फिर तड़पते सांप की यूं बची जान

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में एक हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया, जहां पुष्कर में एक सांप के शरीर में चांदी की अंगूठी फंस गई। इसके कारण पुष्कर सरोवर के समीप सांप बुरी तरह छटपटाता हुआ नजर आया। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। बाद में इस घटना की सूचना एनिमल केयर सोसाइटी को लगी, तो वहां के साहसिक युवक रेस्क्यू के लिए पहंुचे। इस दौरान रेस्क्यू करते समय उस समय ज्यादा परेशानी हुई। जब सांप ने मछलियों का शिकार कर लिया था। इसके कारण उसका शरीर फुला हुआ था। जिसके चलते चांदी की अंगूठी नहीं निकल पा रही थी। बाद में एक ज्वेलर्स की मदद से अंगूठी को काटा गया, तब जाकर सांप की जान बच पाई।
यह भी पढ़ें : टोंक में महिला की निर्मम हत्या! कट्टे में शव, रूह कांप जाएगी
सांप के शरीर में फंसी चांदी की अंगूठी
हैरान कर देने वाला यह नजारा विश्व प्रसिद्ध तीर्थराज पुष्कर में देखने को मिला, जहां उसका सरोवर के समीप लोगों को एक सांप तड़पता हुआ दिखाई दिया। इस पर जब लोगों ने नजदीक जाकर देखा, तो सांप के शरीर में एक चांदी की अंगूठी फंसी हुई थी। इसके कारण वह बुरी तरह परेशान हो रहा था। इस पर कुछ लोगों ने तत्काल एनिमल केयर सोसाइटी को फोन से सूचना दी। इस पर हेमंत रायता समेत युवक मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने सांप को पकड़कर उसके शरीर में फंसी हुई चांदी की अंगूठी निकालने का प्रयास किया, लेकिन सांप ने मछलियों का शिकार किया हुआ था। इसके कारण उसका शरीर का हिस्सा काफी मोटा हो गया। जिसके कारण वह अंगूठी फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी अंगूठी जब बाहर नहीं निकली, तो उस सांप को डिब्बे में बंद कर ज्वेलर्स की दुकान ले जाया गया।
यह भी पढ़ें : पुलिस पर हत्या का आरोप! ग्रामीणों का बवाल, पुलिस वाहन के शीशे फोड़े
ज्वेलर्स ने अंगूठी काटकर सांप की बचाई जान
इधर, एनिमल केयर सोसाइटी के सदस्य सांप को डिब्बे में बंद कर एक ज्वेलर्स के पास लेकर गए, जहां बड़ी सावधानी से ज्वेलर्स ने अंगूठी को काटकर सांप की जान बचाई। इसके बाद सांप को छोड़ दिया गया। इस नजारे को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार देखा गया है कि किसी सांप के शरीर पर अंगूठी फंस गई। यह अंगूठी और उस समय परेशानी दायक बन गई। जब शिकार के कारण सांप का शरीर फूल गया था। इसके चलते अंगूठी बुरी तरह फंस गई।
यह भी पढ़ें : कृषि मंत्री का फिर धमाका! किसानों के साथ खिलवाड़ का खेल उजागर
पुष्कर सरोवर में श्रद्धालु करते हैं दान
इधर, तीर्थराज पुष्कर सरोवर में श्रद्धालु स्नान के लिए देश प्रदेश के कई श्रद्धालु आते हैं। इस समय अधिक मास का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे में लोग स्नान करने के बाद दान पुण्य आदि करते हैं। सरोवर में पूजा अर्चना कर चांदी के आभूषण आदि भी छोड़ते हैं। हेमंत रायता ने बताया कि संभवत किसी श्रद्धालुओं ने चांदी की अंगूठी सरोवर में डाली होगी। जो सांप के शरीर में फंस गई। इस दौरान जब सांप ने मछलियों का शिकार किया तो वह और फंस गई।
यह भी पढ़ें : पुलिस को दबंगई पड़ गई भारी! एसपी के ऑर्डर पर नप गए पुलिसकर्मी
टोंक में महिला की निर्मम हत्या! कट्टे में शव, रूह कांप जाएगी

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









