प्रेम प्रसंग की ख़ौफनाक कहानी! पति की संदिग्ध मौत को लेकर बवाल
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान में एक बार फिर प्रेम प्रसंग के कारण पति की हत्या की खौफनाक कहानी सामने आई है।इसको लेकर पीसांगन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। इसमें परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने अपने पति मुकेश की हत्या की है। इस मामले को लेकर अब परिजनों ने अजमेर में शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया। परिजन मामले में कार्रवाई करने और मृतक के बच्चों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : गोविंद डोटासरा की पुलिस अफसरों को कड़ी चेतावनी, ढाई साल बाद ऐसा हाल करूंगा…
परिजनों का आरोप प्रेम प्रसंग के चलते हत्या
हैरान कर देने वाली यह वारदात पीसांगन थाना क्षेत्र के गांव में सामने आई है, जहां मृतक मुकेश की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। परिजनों का आरोप है कि मुकेश की हत्या उसकी पत्नी विमला ने की है। विमला का 2 सालों से एक गोपाल नाम के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इसको लेकर कुछ दिन पहले मुकेश ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ संदिग्ध अवस्था में देख लिया। इसके बाद विवाद बढ़ा और मुकेश का शव खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों को शंका है कि मुकेश की पत्नी विमला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में ‘चांदीपुरा’ वायरस का कहर डरने लगा! दो बच्चियों की हुई मौत
मोर्चरी के बाहर परिजनों का बवाल
इधर, मुकेश का खेत में शव मिलने के बाद पुलिस उसे अजमेर लेकर आई। इस दौरान परिजन मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मृतक के पांच बच्चों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मामले में अजमेर ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक शमशेर खान अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
यह भी पढ़ें : बालोतरा में बारिश का कहर! एक मंजिल तक डूब गया शहर, हैरान कर देगी तस्वीर
महिला और उसके प्रेमी को लिया हिरासत में
इधर, परिजनों के बवाल के बाद पुलिस ने आरोपी महिला विमला और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वही शव का मेडिकल बोर्ड के जरिए पोस्टमार्टम करवाया गया है। बता दें कि मृतक गोपाल के पांच बच्चे हैं।
यह भी पढ़ें : ट्रेलर में ‘सीक्रेट बॉक्स’ के पीछे बड़ा खेल! तस्करी का यह तरीका देखकर चकरा गई पुलिस
इस साल जुलाई में यह आए मामले
प्रेम प्रसंग के चलते महिलाओं के अपने पति की हत्या करने की प्रदेश में कई मामले सामने आए हैं। इनमें इस साल के तीन मामले काफी चर्चित रहे। इनमें बाड़मेर में जून महीने में एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर महिला ने अपने पति की हत्या की। उसने अपने साथी के साथ मिलकर अपने पति को पानी की टंकी में डालकर वारदात को अंजाम दिया। इसी तरह श्रीगंगानगर में फरवरी महीने में शादी के 3 महीने बाद ही एक महिला अंजलि ने अपने प्रेमी और साथियों की मदद से षड्यंत्र रखते हुए हत्या की। जिसे बाद में दुर्घटना और लूट का रूप देने का प्रयास किया। इसी तरह श्री गंगानगर में 17 फरवरी में इंदिरा देवी ने अपने पति की हत्या कर उसे बाइक सहित नहर में फेंक दिया।
गोविंद डोटासरा की पुलिस अफसरों को कड़ी चेतावनी, ढाई साल बाद ऐसा हाल करूंगा…

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






