दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में हथियार लेकर घुसे बदमाश! फिर कर दी फायरिंग

दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में हथियार लेकर घुसे बदमाश! फिर कर दी फायरिंग
Spread the love

सीकर : राजस्थान के सीकर में सनसनी फैल देने वाली घटना सामने आई, जहां रविवार को शहर के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में अज्ञात बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। इस दौरान जब शोरूम में कर्मचारियों और गार्ड ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो वह फायरिंग करते हुए फरार हो गए। यह घटना सीकर के पुलिस कंट्रोल रूम के ठीक सामने स्थित ज्वेलरी शोरूम में हुई। पुलिस के सामने इतनी बड़ी वारदात ने सीकर की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में CJP पर चले लट्ठ तो! बोले मदन दिलावर, जैसा किया वैसा मिला

सायरन बजा और कर्मचारियों ने घेर लिया बदमाशों

हैरान कर देने वाली यह वारदात अब लोगों में भय पैदा कर रही है। पुलिस कंट्रोल रूम के ठीक सामने स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम में रविवार को दो बाइकों पर सवार कुछ बदमाश अंदर घुसे, जहां उन्होंने शोरूम में लूट करने की कोशिश की। इस बीच शोरूम का सायरन बजा। जिससे शोरूम के कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड चौकन्ने हो गए। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान जब बदमाशों खुद को पकड़ते हुए देखा, तो उन्होंने बचने के लिए हवाई फायरिंग कर दी। इससे कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड भयभीत हो गए। इस बीच मौका पाकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : प्रदेश को मिली बड़ी सौगात! 144 रोड़वेज बसों से आसान होगा सफर

फायरिंग की घटना से इलाके में मची सनसनी

इधर, शोरूम में हवाई फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों के भागने पर शोरूम की कर्मचारियों और गार्ड ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली। इधर, शोरूम में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की पहचान कर ली गई है। इसके आधार पर ही पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने हुई वारदात के बाद अब लोग कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : गोविंद डोटासरा की पुलिस अफसरों को कड़ी चेतावनी, ढाई साल बाद ऐसा हाल करूंगा…

दिल्ली में CJP पर चले लट्ठ तो! बोले मदन दिलावर, जैसा किया वैसा मिला

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,