अजमेर दरगाह शरीफ में हड़कंप! देग में युवक कूद गया, फिर पैसे लूटे

अजमेर दरगाह शरीफ में हड़कंप! देग में युवक कूद गया, फिर पैसे लूटे
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह शरीफ में बीती रात अचानक समय हड़कंप मच गया, जब दरगाह परिसर में बड़ी देग में अचानक एक युवक कूद गया और देग में पड़े हुए पैसे अपने जेब में डालने लगा। इस घटना से हड़कंप मच गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। युवक की इस हरकत के बाद वहां आसपास भीड़ जमा हो गई। इधर, वीडियो वायरल होने के बाद दरगाह परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : फिल्मी स्टाइल में फायरिंग! बूंदी में पुलिस की तस्करों से मुठभेड, जानिए फिर

बड़ी देग में कूद गया युवक और लूटने लगा पैसा

सोशल मीडिया पर अजमेर दरगाह शरीफ में युवक की देग में कूद कर पैसे लूटने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार दरगाह परिसर में दो विशाल देग स्थित है। जिसमें दरगाह में आने वाले लोग नगद राशि चढ़ाते हैं। इस बीच एक युवक वहां आया और तेजी से उसे देग में कूद गया। देग में रखे हुए पैसे अपने जेब में भरने लगा। इस बीच वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल देग में कूद कर युवक को पकड़ लिया। इस घटना से दरगाह परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं आसपास के लोग वहां जमा हो गए। बताया जा रहा है कि आक्रोशित लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। मामले की सूचना मिलते ही दरगाह पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : टोंक में एसीबी का धमाका! जयपुर एसीबी ने दत्तवास में घूसखोर एएसआई पकड़ा

मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है युवक

देग में कूद कर पैसे लूटने के मामले में आक्रोशित लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना को लेकर दरगाह परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। मामले की सूचना मिलते ही दरगाह पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुट गई है। इधर, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाए शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें : CI तेरी कब्र खुदेगी! पूर्व मंत्री ने शहर कोतवाल को धमकी, वीडियो वायरल

क्या होती है देग

अजमेर दरगाह में दो विशाल देग स्थित है, इनमें बड़ी देग को मुगल सम्राट अकबर ने दरगाह शरीफ में भेंट की थी। इसके अलावा एक छोटी देग भी है। इस देग में दरगाह में आने वाले जायरीन चावल, अन्य खाद्य सामग्री और नगद राशि उसमें डालते हैं। इसके अलावा एक देग में खाद्य पदार्थ पकाया जाता है।

यह भी पढ़ें : चालक के सिर में पेचकस घूसेड़ा! टोंक में वनकर्मियों पर आरोप

टीना डाबी के बाद चिन्मयी गोपाल छाई! टोंक पूर्व कलेक्टर का बाड़मेर में बड़ा एक्शन

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,