ट्रेलर में ‘सीक्रेट बॉक्स’ के पीछे बड़ा खेल! तस्करी का यह तरीका देखकर चकरा गई पुलिस
बाड़मेर : राजस्थान के बाड़मेर में शातिर शराब माफियाओं का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसे देखकर एक बार तो पुलिस भी चकरा गई। पुलिस ने अवैध तौर पर गुजरात सप्लाई की जा रही शराब को एक ट्रेलर से ऐसी सीक्रेट जगह से जब्त किया है, जहां कोई सोच भी नहीं सकता। DST टीम और पुलिस ने ट्रेलर की बॉडी में रखे हुए सीक्रेट बॉक्स से काफी मात्रा में बियर केन बरामद की है। पुलिस की यह कार्रवाई जिले भर में चर्चा का विषय बनी हुई।
यह भी पढ़ें : ईमेल से बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला अरेस्ट! जानिए अजमेर पुलिस का बड़ा खुलासा
सीक्रेट बॉक्स देख कर चकरा गई पुलिस
जिले की धनाऊ थाना पुलिस और DST टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक ट्रेलर में अवैध तौर पर शराब गुजरात ले जाई जा रही है। सूचना पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने जब ट्रेलर रोककर तलाशी ली, तो ट्रेलर खाली दिखाई दिया। एक बार तो पुलिस भी मुखबिर की सूचना पर संदेह करने लगी, लेकिन बाद में जब पुलिस ने ट्रेलर के पीछे वाले हिस्से में तलाशी ली, तो लोहे के चद्दर के नीचे कुछ सामान होने का एहसास हुआ। जब उस चद्दर को खोलकर हटाया, तो वहां एक सीक्रेट बॉक्स बना हुआ था। इस बॉक्स में काफी संख्या में बियर केन रखी हुई थी। इसे देखकर पुलिस भी चकरा गई।
यह भी पढ़ें : महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला! दिनदहाड़े खूनी संघर्ष, Video वायरल
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इधर, ट्रेलर से बियर के 100 से अधिक केन बरामद हुई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इधर, पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लिया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उससे पता करने का प्रयास कर रही है कि उसने यह सीक्रेट बॉक्स कहां से बनवाया और वह कितने समय से इसके माध्यम से तस्करी कर रहा था। इसके अलावा इस पूरे नेटवर्क को लेकर भी चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की संभावना है।
ईमेल से बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला अरेस्ट! जानिए अजमेर पुलिस का बड़ा खुलासा

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






