हिडन कैमरे का खुला राज! पत्नी का आरोप, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ हैरान करने वाला आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया। इसमें महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति जिम में महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता है। वह हिडन कैमरे के जरिए जिम में आने वाली महिलाओं को ब्लैकमेल करता है। इस मामले में जब पुलिस ने जांच की, तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। दरअसल, महिला का अपने पति से पहले से ही विवाद चल रहा था। इसको लेकर माना जा रहा है, उसने अपने पति पर यह संगीन आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने जांच की तो महिला का यह आरोप अभी तक साबित नहीं हो पाया है। ऐसे में महिला के पति पर लगाए गए आरोप संदेह के घेरे में है।
यह भी पढ़ें : डिप्टी सीएम की गोद में बच्चा! ट्रेन में दीया कुमारी को देख चौके लोग
पति पर लगाएं अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
हैरान कर देने वाला यह मामला अजमेर जिले के किशनगढ़ का है, जहां एक महिला और उसके पति के बीच हैरान कर देने वाला विवाद सामने आया। इसको लेकर महिला ने किशनगढ़ के पुलिस थाने में अपने ही पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसमें आरोप लगाया था कि उसका पति एक जिम संचालक है, जो वहां हिडन कैमरे के जरिए महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता है। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करता है। महिला के इन आरोपों से एक बार तो पुलिस भी हैरान है। जब यह शिकायत पुलिस तक पहुंची, तो हड़कंप मच गया। बाद में मदनगंज थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो हैैरान करने वाली बातें सामने आई।
यह भी पढ़ें : जूते की माला पहनाई, पेशाब पिलाया! युवक के साथ अमानवीय यातना
नहीं मिले कोई अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग और ब्लैकमेलिंग के सबूत
मामला दर्ज होने की बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया। इस मामले में अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देश पर मदनगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी के जिम पर दबिश डाली, जहां बारीकी से तलाशी ली गई। साथ ही उपकरणों की जांच की गई। इसके अलावा वहां लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन अब तक की जांच में ना तो जिम में कोई हिडन कैमरा मिला, ना कोई अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग या ब्लैकमेलिंग के प्रमाण। इधर, महिला के अपने पति पर लगाएं आरोप अब संदेह के घेरे में है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। बता दंे कि महिला और उसके पति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर उसने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और आईटी एक्ट के तहत पहले भी मामला दर्ज करवाया था। जिसमें महिला का पति एक बार जेल भी जा चुका है।
यह भी पढ़ें : दौड़ा दौड़ाकर मारूंगा, हिंडोली विधायक ने अधिशासी अधिकारी को धमकाया!
डिप्टी सीएम की गोद में बच्चा! ट्रेन में दीया कुमारी को देख चौके लोग

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






