धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले तय थी स्क्रिप्ट! 23 जुलाई को ही हुआ था बड़ा एक्शन, जानिए कैसे

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से पहले तय थी स्क्रिप्ट! 23 जुलाई को ही हुआ था बड़ा एक्शन, जानिए कैसे
Spread the love

✍️ मनीष बागड़ी
जयपुर : देश में बीते दिनों नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ। सीजेपी के उग्र आंदोलन के बाद मोदी सरकार ने एक स्टेप पीछे आते हुए धर्मेंद्र प्रधान का शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा स्वीकार किया। साथ ही सीजेपी की जो मांगे थी, उनको भी स्वीकार किया। मोदी सरकार के इस फैसले को लेकर अब सियासी गालियारों न केवल हलचल मची हुई हैं, बल्कि इसके कई तरह के मतलब भी निकाले जा रहे हैं। इस बीच सियासी चर्चा है कि मोदी सरकार के इस बदलाव की पूरी पटकथा की स्क्रिप्ट 23 जुलाई को ही शुरू हो गई थी। जिसका राजस्थान से भी कनेक्शन है। मोदी सरकार 23 जुलाई को ही राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त कर चुकी थी, यूं कहें मोदी सरकार ने पहले ही एजुकेशन सिस्टम में बदलाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थी। माना जा रहा है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इस पर मोहर लग गई है। इस रिपोर्ट के जरिए समझिए मोदी सरकार की पूरी स्क्रिप्ट…

मोदी सरकार ने गंगवार को नियुक्त कर बदलाव की शुरुआत की

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सीजेपी कार्यकर्ता और स्टूडेंट देश के एजुकेशन सिस्टम में बड़े बदलाव की मांग उठा रहे थे। इसको लेकर ही धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उनकी प्रमुख मांग थी। चर्चा है कि देश में स्टूडेंट के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मोदी सरकार पहले ही इस सिस्टम में बदलाव करने का मन बना चुकी थी। इसकी शुरुआत सरकार ने 23 जुलाई को ही कर दी थी। जब कैबिनेट नियुक्ति समिति ने बड़ा बदलाव करते हुए राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईएएस नरेश पाल गंगवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया। इससे यही स्पष्ट हो रहा है कि सरकार शिक्षा के इस सिस्टम में बदलाव की यह स्क्रिप्ट पहले ही लिखकर उसे एक्टिवेट कर चुकी थी।

आखिर गंगवार को ही क्यों चुना शिक्षा सचिव

नीट पेपर लीक विवाद के चलते सीजेपी के आंदोलन को देखते हुए सरकार ने नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा सचिव की कमान सौपी, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर सरकार ने क्यों गंगवार को ही इस पद के लिए काबिल समझा। अब उनकी एजुकेशन क्वालीफिकेशन पर नजर डालते हैं। गंगवार 1994 बैच के राजस्थान के कैडर के आईएएस है, जो काफी अनुभवी है और शिक्षा सहित कई विभागों में अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। गंगवार की हाई एजूकेटेड पृष्ठभूमि उन्हें इसका दावेदार बनाती है। गंगवार आईआईटीएन, बीटेक, एमटेक के साथ उनके पास अर्थशास्त्र में एमएम की डिग्री भी हैं। ऐसे में उनके पास प्रशासनिक अनुभव के साथ शिक्षा का भी काफी अच्छा अनुभव हैं। माना जा रहा है कि इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने गंगवार को यह जिम्मेदारी सौंपी।

कौन हैं, आईएएस नरेश पाल गंगवार

1994 बैच के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार काफी अनुभवी हैं। उच्च शिक्षा सचिव से पहले गंगवार केंद्र में ही प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते सरकार पहले ही एजुकेशन सिस्टम में बदलाव की तैयारी शुरू कर चुकी थी। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र में पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव के पद पर कार्य कर रहे गंगवार को तुरंत आईएएस विनीत जोशी की जगह उच्च शिक्षा सचिव बनाया गया। गंगवार राजस्थान में कई अहम जिम्मेदारियां को निभा चुके हैं। वह टोंक, सवाई माधोपुर, झालावाड़, जोधपुर, भरतपुर जैसे कई जिलों में कलेक्टर के तौर पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उनके पास सरकार के विभिन्न विभागों में अहम जिम्मेदारियां निभाने का लंबा अनुभव भी हैं।

काफी चुनौती पूर्ण होगा गंगवार के लिए

नीट पेपर लीक को लेकर हुए सीजेपी प्रोटेस्ट के बाद नरेश पाल गंगवार के लिए यह जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होगी। सरकार ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें शिक्षा सचिव का महत्वपूर्ण पद दिया है, लेकिन उनके लिए आसान नहीं होगा। उनके सामने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से देश में लागू करना, परीक्षा सुधार, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाली देश की परीक्षा प्रणालियों में प्रदर्शित लाना होगा। इसके अलावा नए शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से समन्वय रखते हुए, जो देश के स्टूडेंट का खोया हुआ विश्वास है, उसको फिर से वापस जीतना होगा।

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,