गोविंद डोटासरा की पुलिस अफसरों को कड़ी चेतावनी, ढाई साल बाद ऐसा हाल करूंगा…

गोविंद डोटासरा की पुलिस अफसरों को कड़ी चेतावनी, ढाई साल बाद ऐसा हाल करूंगा…
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में बीते दिनों राहुल गांधी की दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच काफी तीखी नोकझोंक हुई। इसको लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डोटासरा मीडिया से बातचीत के दौरान कुछ पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा की ढाई साल बाद जब उनकी सरकार आएगी, तो इन अधिकारियों की ऐसी हालत होगी कि इन्हें पानी पिलाने वाला कोई नहीं होगा। डोटासरा का यह वीडियो अब सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ‘चांदीपुरा’ वायरस का कहर डरने लगा! दो बच्चियों की हुई मौत

इन अधिकारियों को कोई पानी पिलाने वाला नहीं होगा

दरअसल, जयपुर में गत बुधवार को कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर भाजपा मुख्यालय को घरनेे का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बीच में रोक लिया, तो पुलिस और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बीच काफी तीखीं बहस हो गई। इसके बाद डोटासरा ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि ‘5-7 ऐसे पुलिस अधिकारी हैं, जिन्हें देख लिया है, जो बीजेपी और आरएसएस की ज्यादा ही भक्ति दिखा रहे हैं। ढाई साल बाद इनको ऐसी जगह लगाया जाएगा, जहां इनको पानी पिलाने वाला चपरासी भी नहीं मिलेगा। ना बैठने के लिए कुर्सी मिलेगी। उकड़ु बैठना होगा इन्हें।’

यह भी पढ़ें : बालोतरा में बारिश का कहर! एक मंजिल तक डूब गया शहर, हैरान कर देगी तस्वीर

प्रशासनिक गलियारों में वीडियो से मची हलचल

डोटासरा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वही यह वीडियो अब राजस्थान की सियासत और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को लेकर अधिकारियों में हलचल मच गई है। इधर, वीडियो को लेकर डोटासरा के समर्थक उनके पक्ष में समर्थन जता रहे हैं। वही कई लोग उन्हें ट्रोल करते हुए प्रतिक्रियाएं देकर उनके पुराने बयानों को याद दिला रहे हैं।

यह भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग की ख़ौफनाक कहानी! पति की संदिग्ध मौत को लेकर बवाल

पुराने वीडियो को लेकर डोटासरा हो चुके हैं ट्रोल

बता दें कि पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर डोटासरा के पुराने इंटरव्यू का वीडियो फिर से वायरल हुआ। जब उन्होंने शिक्षा मंत्री रहने के दौरान पेपर लीक होने के सवाल पर कहा कि क्या शिक्षा मंत्री रीट का पेपर करवाता है? उनका यह बयान फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसके अलावा उनका एक वीडियो और वायरल हुआ। जिसमें भी उन्होंने बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि ‘बीजेपी वालों ने दो बैरक तोड़ दिए, तो क्या पुलिस उन्हें लड्डू देती,’ लेकिन आज जब उन्होंने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया तो वह पुलिस अधिकारियों को आड़े हाथ लेकर चेतावनी देते हुए नजर आए।

यह भी पढ़ें : ईमेल से बम ब्लास्ट की धमकी देने वाला अरेस्ट! जानिए अजमेर पुलिस का बड़ा खुलासा

बालोतरा में बारिश का कहर! एक मंजिल तक डूब गया शहर, हैरान कर देगी तस्वीर

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,