पहली पत्नी बनी ख़ौफनाक कातिल! चंद घंटों में बोराड़ा सामूहिक हत्याकांड का खुलासा

अजमेर : राजस्थान के अजमेर जिले में गुरूवार को एक कार में चार लोगों के जिंदा जलकर मौत की घटना ने पूरे प्रदेश को दहला दिया, लेकिन इस हादसे ने उस समय अलग ही मोड़ ले लिया, जब सामने आया कि रिश्तों ने अपनो के साथ यह खूनी खेल कर दिया। पुलिस ने महज कुछ घंटों में हैरान कर देने वाला खुलासा कि यह हादसा नहीं, बल्कि सामूहिक हत्या कांड है। इसकोे लेकर मृतक कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी की पहली पत्नी सुनीता और उसके दो बच्चों को हिरासत में लिया। हादसे के पीछे पारावारिक विवाद और पुरानी रंजिश बताई जा रही है। इधर, पुलिस के इस खुलासे से लोगों के होश फाख्ता कर दिए है।
यह भी पढ़ें : फ्लाइट से आकर करता चोरी, गजब यह बदमाश! हैरान कर देगा मामला
अपनों ने ही खेला खूनी खेल, अब आएं शिकंजे मेें
बोराड़ा के पूर्व सरपंच परिवार से जुड़े सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने चंद घंटों में इसका बड़ा खुलासा किया। इस दौरान घटनास्थल पर जो साक्ष्य मिले, उससे पुलिस को घटना को लेकर शंका थी। घटना को शुरुआत में सड़क हादसा और कार में आग लगने की दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन यह एक खौफनाक पारिवारिक साजिश बनकर सामने आई। पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच परिवार की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि परिवार के ही सदस्यों ने की। मामले में रामसिंह की पहली पत्नी सुनीता, उसकी बेटी और नाबालिग बेटे को हिरासत मेें लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पुराने पारिवारिक विवाद और आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आशंका जताई इस वारदात मेें और भी शामिल हो सकते है।
यह भी पढ़ें : गालीबाज मंत्री के बाद वन मंत्री दबंग! एसी चलाने पर पुलिसकर्मी पर भड़के
आरोपियों ने सामूहिक हत्याकांड को यूं दिया था अंजाम
पुलिस के अनुुसार आरोपियों ने पहले रामसिंह, उसकी मां पूर्व सरपंच पूसी देवी, दूसरी पत्नी सुरज्ञान और भांजी महिमा पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला किया। इस दौरान हमला इतना बेरहम था कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की नीयत से चारों शवों को स्कॉर्पियो कार में डाला और फार्म हाउस से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर कार को आग के हवाले कर दिया, ताकि मामला हादसा नजर आए, लेकिन घटनास्थल पर मिले अहम सुराग, शवों की स्थिति और पुलिस की सख्त पूछताछ ने पूरी साजिश को खोल दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य सबूत भी बरामद कर लिए है। हांलाक मामले की जांच जारी है। इस हत्याकांड और भी कई लोग शामिल हो सकते है।
यह भी पढ़ें : सीकर में लाठियों से ताबड़तोड़ हमला! वीडियो आपके होश उड़ा देगा
रामसिंह ने सोशल मीडिया पर ही जता दी थी शंका
रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना सरवाड़ के बोराड़ा क्षेत्र में सामने आई, जहां कार में चार जनों के जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, लेकिन सुबह ही इस घटना को लेकर कई सवाल मन में दौड़ रहे थे। आखिर यह हादसा है, या कोई साजिश? इधर, हादसे से कुछ घंटे पहले कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी की सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल मचा दी थी। चैधरी ने अपनी सुरक्षा और न्याय को लेकर कई पोस्ट की थी। इसमें कांग्रेस नेता रामसिंह चौधरी ने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर खतरा बताया। इसी के चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर या पोस्ट की। इसके बाद ही गुरुवार सुबह यह दर्दनाक हादसा आया। बताया जा रहा है कि रामसिंह को पूर्व में पुलिस सुरक्षा थी, लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया था।
यह भी पढ़ें : युवक की पीठ पर पिटाई के निशान! फिर पूर्व मंत्री भड़के एसपी पर
आखिर क्या हुआ था पूरा हादसा
बोराड़ा क्षेत्र में गुरुवार सुबह अराई रोड़ पर अचानक रोंगटे खड़े करने वाला यह हादसा सामने आया। जब कार में पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां पूसी देवी, पत्नी और बेटी की कार अचानक भीषण आग के चपेट में आ गई। देखते ही देखते उनकी कार आग का गोला बन गई। हादसा इतना भीषण था कि चारों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : अपहरण, रेप फिर हत्या! अजमेर में मंगेतर की हैरान भरी वारदात
कौन है, कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी
बोराड़ा के समीप हुए दर्दनाक हादसे में कांग्रेस के नेता रामसिंह चौधरी की। दर्दनाक मौत हुई। राम सिंह अजमेर जिले की श्रीरामपुरा गांव के निवासी थे, जो सक्रिय तौर पर कांग्रेस से जुड़े हुए थे। इस बीच राजनीतिक सफर में राम सिंह श्रीरामपुरा गांव के सरपंच भी रह चुके हैं। इसके अलावा उनका परिवार भी राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। उनकी पत्नी सुरज्ञान देवी भी अजमेर जिला परिषद रह चुकी है। जबकि उनकी मां भी पूर्व सरपंच रही है। रामसिंह चौधरी कांग्रेस के मजबूत नेताओं में माने जाते थे।
गालीबाज मंत्री के बाद वन मंत्री दबंग! एसी चलाने पर पुलिसकर्मी पर भड़के

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,









