अपहरण, रेप फिर हत्या! अजमेर में मंगेतर की हैरान भरी वारदात
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर से एक सनसनीखेज हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक युवती संदिग्ध अवस्था में मृत मिली। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना को लेकर मृतक युवती के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी का अपहरण, रेप करते हुए हत्या की गई है। इस मामले में आरोपी कथित तौर पर उसका मंगेतर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है इस घटना के बाद आरोपी युवक ने भी जहर खा लिया। जिसका उपचार चल रहा हैं। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : सीकर में लाठियों से ताबड़तोड़ हमला! वीडियो आपके होश उड़ा देगा
युवती का अपहरण, रेप फिर हत्या
हैरान कर देने वाला यह मामला अजमेर जिले की गेगल थाना क्षेत्र का है, जहां यह सनसनी फैला देने वाला यह मामला सामने आया। इस मामले में मृतक युवती की सुनसान पहाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में डेड बॉडी मिली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना जब परिजनों को पता लगी तो कोहराम मच गया। इस मामले में पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि युवती के मंगेतर कथित रूप से बहला फुसलाकर उसे सुनसान पहाड़ी क्षेत्र में ले गया, जहां उसके साथ रेप किया और गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में उसके साथी भी इस घटना में शामिल थे।
यह भी पढ़ें : गालीबाज मंत्री के बाद वन मंत्री दबंग! एसी चलाने पर पुलिसकर्मी पर भड़के
आरोपी युवक ने भी खाया जहर!
घटना के बाद आरोपी युवक ने अपनी दादी को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, तो युवती मृत अवस्था में मिली। जबकि युवक बेसुध हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों को तत्काल किशनगढ़ के यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक का उपचार जारी है। मामले की सूचना पर गेगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल और एमओबी टीम को भी मौके पर बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और मेडिकल व फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें :अमित शाह की सांचू पोस्ट पर हुंकार! पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी
डंडा मारकर भगा दिया! आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बोली, सीएम से मिलना था

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






