दिल्ली में CJP पर चले लट्ठ तो! बोले मदन दिलावर, जैसा किया वैसा मिला

दिल्ली में CJP पर चले लट्ठ तो! बोले मदन दिलावर, जैसा किया वैसा मिला
Spread the love

जयपुर : देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर भी इशारा किया है, जो सियासत मेें हलचल पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान के बाद अगला टारगेट मदन दिलावर है। इधर, इस बयान के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी सीजेपी आंदोलनकारियों पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि जिन्होंने जो कृत्य किया है, उनके साथ ऐसा ही होना चाहिए। मदन दिलावर ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए इसे सही ठहराया। इस दौरान सीजेपी कार्यकर्ताओं पर दिलावर जमकर बरसें।

यह भी पढ़ें : प्रेम प्रसंग की ख़ौफनाक कहानी! पति की संदिग्ध मौत को लेकर बवाल

जो जैसा करेगा, वह वैसा ही भरेगा

दरअसल, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर सवाल किया। इसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया। उनका कहा कि जो जैसा कृत्य करता है, उसके साथ वैसा ही होना चाहिए। उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं पर जमकर बरसते हुए कहा कि वह आंदोलन को गलत नहीं मान रहे हैं, लेकिन इस आंदोलन की आड़ में देशद्रोही घुस जाए, टुकड़े-टुकड़े गैंग घुस जाए, भारत से आजादी मांगने वाले लोग घुस जाएं, सीता माता का अपमान करने वाले लोग घुस जाए और प्रधानमंत्री को गाली देने वाले घुस जाए, तो क्या यह ठीक है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मांग पर नीट परीक्षा तुरंत करवा दी गई। रिजल्ट भी आ गया और लोग खुशियां भी मना रहे हैं। फिर यह बवाल क्यू? दिलावर का यह बयान सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका के बयान से जोड़कर पलटवार देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में ‘चांदीपुरा’ वायरस का कहर डरने लगा! दो बच्चियों की हुई मौत

सीजेपी ने अगला निशाना बताया था दिलावर को

बता दें कि सोशल मीडिया पर सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दिल्ली जंतर मंतर मेें एक बयान दिया था। जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ। इस बयान में आशुतोष रांका ने कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान के बाद मदन दिलावर उनके टारगेट पर है। उन्होंने कहा कि मदन दिलावर ने राजस्थान में जो-जो कांड किए हैं, यदि उनको बताया जाए तो पूरी रात भी कम पड़ जाए। उन्होंने स्पष्ट तौर पर मंच से दिलावर को चेतावनी दी, कि अब अगला नंबर आपका होगा इस बयान से राजस्थान की सियासत में जमकर हड़कंप मचा। हांलाकि रांका ने यह स्पष्ट नहीं किया कि सीजेपी दिलावर की किस कार्यशैली से नाराज है।

यह भी पढ़ें : बालोतरा में बारिश का कहर! एक मंजिल तक डूब गया शहर, हैरान कर देगी तस्वीर

गोविंद डोटासरा की पुलिस अफसरों को कड़ी चेतावनी, ढाई साल बाद ऐसा हाल करूंगा…

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,