अजमेर में मूसलाधार बारिश का कहर, दीवार ढ़हने से 5 कारे दबी, दौसा में बाइक सहित युवक बह गया
जयपुर/अजमेर : राजस्थान में एक बार फिर मानसून का असर देखने को मिल रहा है। इस दौरान शनिवार को अजमेर और दौसा जिले में मूसलाधार बारिश का कहर सामने आया। अजमेर में क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में एक स्कूल की पुरानी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इससे दीवार के पास खड़ी हुई पांच लग्जरी गाड़ियां इस मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए इस हादसे से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वह तो गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो गंभीर बात हो सकती थी। इधर, दौसा जिले में भी मुसलाधार बारिश ने लोगों में हड़कंप मचा रखा है।
युवक को अपनी जिद पड़ गई भारी, दौसा में रपट से नदी पार करते समय युवक बाइक के साथ बह गया pic.twitter.com/6nfDlufL7D
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) September 5, 2026
यह भी पढ़ें : ‘बीजेपी के पक्ष में वोट नहीं दिया तो थाने के चक्कर काटोगे’, टीकाराम जूली ने वीडियो शेयर कर बताई BJP की गुंडागर्दी
मलबे में दब गई पांच लग्जरी कारें
राजस्थान में कृष्ण जन्माष्टमी से बारिश का असर देखने को मिल रहा है। इस दौरान शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का जोर देखने को मिला। अजमेर में बीती रात मूसलाधार बारिश के चलते क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में एक स्कूल की पुरानी दीवार ढह गई। इस दौरान दीवार के समीप खड़ी हुई पांच लग्जरी कारें इस मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यह कारें ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत करने आए लोगों की है, जो स्कूल की दीवार के समीप अपनी गाड़ी खड़ी कर आसपास के होटलों में ठहरे हुए थे। शनिवार सुबह 6 बजे यह हादसा धमाके के साथ हुआ। इससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : 500-500 के नोटों की गड्डियों में लाखों रुपए, टोंक में पुलिस का ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा
सूचना पर राहत कार्य शुरू करवाए
इधर, शनिवार सुबह 6 बजे हुए इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोग तेज धमाके के कारण सहम गए। इस बीच मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य चलवाया। इस दौरान क्षतिग्रस्त मलबे को हटाकर कारों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। इस घटना में जायरीनों को कार क्षतिग्रस्त होने से काफी नुकसान हुआ है। वहीं स्कूल की प्रिंसीपल सीमा शर्मा ने बताया कि जहां यह कारें पार्क की गई, वह जगह नो-पार्किंग जोन है। इसके बावजूद स्कूल के पास कारें पार्क की गई। इधर, स्कूल की दीवार गिरने के हादसे के स्कूल में होने टीचर्स डे के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : ‘राजस्थान सरकार बोल रहा हूं, परमिशन दीजिए’, कोराना काल में डोटासरा ने ऐसे जाट समाज के युवाओं की जिद पूरी की
दौसा जिले में भी मूसलाधार बारिश
इसी तरह दौसा जिले में भी मूसलादार बारिश का कहर देखने को मिला। तेज बारिश के कारण दौसा की सड़के जलमग्न हो गई। इसके अलावा नाले उफान पर हैं। दौसा के लालसोट और बांदीकुई में भी भारी बारिश के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। निचले इलाकों में काफी मात्रा में पानी जमा हो गया। इस बीच झरेटी रपट पर एक हादसा सामने आया, जहां एक ही व्यक्ति रपट पर बाइक निकालता हुआ दिखा। रपट पर प्रचंड वेग से पानी बह रहा था। काफी समझाने के बाद भी युवक नहीं माना और बीच रास्ते में आकर तेज पानी के बहाव के कारण वह बाइक सहित पानी में बह गया।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






