अजमेर भीषण सड़क हादसा! पुष्कर घाटी से खाई में कूदी यात्री बस
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में रविवार को भीषण सड़क हादसे ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। इस दौरान पुष्कर नोसर घाटी के खतरनाक मोड़ पर एक प्राइवेट बस अनियंत्रित हो गई और 25 फीट गहरी खाई में झाड़ियों में अटक गई। हालांकि यह खाई करीब डेढ़ सौ फीट के आसपास गहरी बताई गई। इस दर्दनाक हादसे से कोहराम मच गया। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दर्जनों यात्री इस घटना में घायल हो गए। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान मदद के लिए आसपास के लोग दौड़कर आए। सूचना पर पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर। साथ ही घायल लोगों को अस्पताल भर्ती कराया।
यह भी पढ़ें : देवली में बेटी हुई का जोरदार जश्न! खुशी में कारों का काफिला निकला

25 फीट गहरी खाई में गिर गई बस, मच कोहराम
रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा अजमेर में रविवार को सामने आया, जहां एक प्राइवेट बस पुष्कर नोसर घाटी से गुजर रही थी। इस बीच खतरनाक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 25 फीट गहरी खाई में झाड़ियां के बीच अटक गई। इस खाई की गहराई करीब डेढ़ सौ फीट है, अगर बस और गहराई में गिरती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि बस में उस समय करीब 30 यात्री सवार थे। खाई में कूदने के बाद बस में सवार यात्रा में कोहराम मच गया। इस हादसे में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए और संतुलन बिगड़ गया। जिसके कारण ड्राइवर उस बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और यह बड़ा हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें : राजा मानसिंह पुर्नजन्म का मुद्दा सोशल मीडिया पर हंसी ठिठोली का विषय!
हादसेे को देखकर सहम गए लोग
बस अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई में कूदी तो बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं आसपास से गुजरने वाले लोगों को जब हादसे का पता लगा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। बस को गहरी खाई में देखकर लोग सहम गए। इस दौरान लोग मदद के लिए जुटे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहंुची और रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर घायलों को तुरंत बाहर निकाल कर एंबुलेंस के जरिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इधर, हादसे में आधा दर्जन घायलों की हालात अभी नाजुक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : नवलगढ़ तहसीलदार को नेता ने जमकर हड़काया! कहा बद्दुआ लगेगी आपको
देवली में बेटी हुई का जोरदार जश्न! खुशी में कारों का काफिला निकला

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






