कांग्रेसी का मुंह काला किया! अजमेर में दिल्ली सीएम पर टिप्पणी पर बीजेपी का बवाल

कांग्रेसी का मुंह काला किया! अजमेर में दिल्ली सीएम पर टिप्पणी पर बीजेपी का बवाल
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर कथित अश्लील और विवादित टिप्पणी को लेकर जमकर बवाल हो गया। इसको लेकर पुलिस ने कांग्रेस आईटी सेल जुड़े हुए एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं में घटना को लेकर काफी रोष व्याप्त हो गया। कार्यकर्ताओं ने गंज पुलिस थाने पहुंचकर जमकर बवाल किया। इस बीच बीजेपी की एक महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ने आरोपी पर स्याही फेंक कर मुंह काला करने का प्रयास किया। घटना को लेकर पुलिस थाने में कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच तनातनी हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : 5 करोड रुपए से भरी बैंक की वैन में भीषण आग! हाइवे पर सनसनी

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर टिप्पणी से मचा बवाल

दरअसल, सोशल मीडिया पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को लेकर अश्लील और विवादित पोस्ट की गई। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस दौरान गंज थाना पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पीयूष सुराणा को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति कांग्रेस आईटी सेल से जुड़ा हुआ कार्यकर्ता है। जिसका संबंध कथित तौर पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर की गई सोशल मीडिया पोस्ट से है। इधर, जैसे ही बीजेपी कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना मिली, तो वह गंज पुलिस थाने पहुंच गए, जहां जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी देर तक पुलिस थाने में हंगामे की स्थिति बनी रही।

यह भी पढ़ें : गैस सिलेंडर ब्लास्ट! भिवाड़ी में परिवार झुलसा, मकान मलबा बना

महिला कार्यकर्ता ने आरोपी पर स्याही फेंक दी

इस घटना से आक्रोशित बीजेपी की महिला मोर्चा कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल थी। पुलिस थाने में पहुंचकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। तभी एक महिला कार्यकर्ता ने मौका देख कर आरोपी पर काली स्याही फेंक कर मुंह काला करने का प्रयास किया। इसके चलते पीयूष सुराणा के चेहरे और कपड़ों पर स्याही गिर गई। अचानक हुए घटनाक्रम से पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। इस घटना से बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में तनातनी की घटना हुई। पुलिस अधिकारियों ने इस पर नाराजगी जताई। इस दौरान महिला कार्यकर्ता आरोपी से माफी मांगने के लिए कहती नजर आई। बाद में समझाइश कर कार्यकर्ताओं को शांत किया गया। इधर, इस घटना से अजमेर में हड़कंप मचा गया है। इसका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन में आग! धौलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में अफरा तफरी मची

पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की

इधर, घटना से पुलिस में भी हडकंप मच गया। सूचना पर सिटी एएसपी हिंमाशु जांगिड और डीएसपी लक्ष्मणराम तत्काल पुलिस थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने स्थिति का संभाला। साथ ही समझाइश कर मामला शांत किया। पुलिस पूरे मामले का फीडबैक लेकर आगे की कार्रवाई मेें जुटी हुई है। इसके पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाएं हुए है, ताकि मामला ज्यादा तूल नहीं पकड़ सके।

यह भी पढ़ें : स्कॉर्पियो कारों का खतरनाक स्टंट! जोधपुर में लोगों के होश उड़े

बीजेपी का प्लान फेल! सचिन पायलट कमजोर होने की जगह और मजबूत?

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author