5 करोड रुपए से भरी बैंक की वैन में भीषण आग! हाइवे पर सनसनी
टोंक : राजस्थान के टोंक में गुरुवार को एक भीषण हादसा सामने आया। इस दौरान एचडीएफसी बैंक की वैन में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। भीषण आग ने वैन को अपने आगोश में ले लिया। हादसे के समय बैंक की वैन में उस समय 5 करोड रुपए की नगदी मौजूद थी, लेकिन समय रहते हुए उस नगदी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नहीं तो यह बड़ा नुकसान हो सकता था। इस दौरान देखते ही देखते बैंक की वैन जलकर खाक हो गई। हादसे से हाईवे पर हुए इस भीषण अग्निकांड से लोगों में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : गैस सिलेंडर ब्लास्ट! भिवाड़ी में परिवार झुलसा, मकान मलबा बना
5 करोड रुपए से भरी वैन में लगी भीषण आग!
हैरान कर देने वाला यह हादसा टोंक जिले के निवाई से सामने आया है, जहां गुरुवार दोपहर झिलाय रोड पर पुलिया के समीप एचडीएफसी बैंक की वैन में चलते समय भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस दौरान वैन में बैंक के 5 करोड रुपए की नगदी मौजूद थी, लेकिन जैसे ही वैन में धुंआ उठा और आग लगने की शुरुआत हुई, तभी उसमें मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत नगदी को सुरक्षित निकाल लिया। नहीं तो यह बड़ा नुकसान हो सकता था। इधर, वैन में लगी भीषण आग के कारण झिलाय पुलिया के समीप हाइवे पर लोगों में अफरा तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत की भूमिका में होगा बदलाव! जोे मानेसर कांड के जिक्र से फिल्डिंग जमा रहे हैं
अग्निशमन गाड़ी ने पहुंचकर आग को बुझाया
बैंक की वैन में लगी भीषण आग लोगों को हैरत में डाल गई। देखते ही देखते वैन आग का गोला बनते हुए खाक में तब्दील हो गई। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण वैन में आग लग सकती है। इधर, सूचना पर निवाई थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जहां मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन हादसे को लेकर लोगों में सनसनी फैल गई। इधर, घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन में आग! धौलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में अफरा तफरी मची
घटना के बाद हाईवे पर लगा जाम
हाईवे पर हुए इस भीषण अग्निकांड के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। झिलाय पुलिया के समीप हाईवे पर करीब 3 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान थाना प्रभारी घासीराम जाट, ASI आत्माराम जाट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने वाहनों को डाइवर्ट कर यातायात को सुचारू करवाया। इधर, घटना को लेकर लोगों में काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : स्कॉर्पियो कारों का खतरनाक स्टंट! जोधपुर में लोगों के होश उड़े

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






